हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुरैया ने अपने फैन को ही क्यों बनाया मेकअप आर्टिस्ट? लाहौर से पैदल पहुंचा था मुंबई, दिलचस्प है कहानी

Bollywood Actress Suraiya: बॉलीवुड की हसीनाएं और उनसे जुड़े किस्से बेहद कमाल के होते हैं. आज हम आपको सुरैया से जुड़े इस किस्से के बारे में बता रहे हैं कि कैसे लाहौर से मुंबई आया एक फैन एक्ट्रेस का मेकअप आर्टिस्ट बन गया?

विज्ञापन
सुरैया ने अपने फैन को ही क्यों बनाया मेकअप आर्टिस्ट? image credit- FACEBOOK ( Suraiya, the First Singing Superstar Actress of Bollywood. )

Bollywood Actress Suraiya: बॉलीवुड की हसीनाएं और उनसे जुड़े किस्से बेहद कमाल के होते हैं. हिंदी सिनेमा की जान कही जाने वाली एक्ट्रेस सुरैया भी उन हसीनाओं में से हैं, जिनके लाखों दीवाने आज भी मिल जाएंगे. सुरैया से जुड़ा एक कमाल का किस्सा है, जब उनका एक फैन लाहौर से मुंबई आ गया था. किस्से और कहानियों की इस सीरीज में आज हम आपको सुरैया से जुड़े इस किस्से के बारे में बता रहे हैं कि कैसे लाहौर से मुंबई आया एक फैन एक्ट्रेस का मेकअप आर्टिस्ट बन गया?

सुरैया के लिए लोगों का दीवानापन

सुरैया हिंदी सिनेमा का वो पॉपुलर नाम है, जिसने ना जाने कितने दिलों पर राज किया है. लोगों में सुरैया का दीवानगी का ये आलम था कि जब वो पर्दे पर नजर आती थीं, तो देखने वाले दीवाने जेब से सिक्के निकालकर पर्दे की ओर फेंक दिया करते थे. लोगों में ऐसा पागलपन था कि सुरैया का गाना शुरू होते ही थिएटर में झूमने लगते थे.

रोजाना देखता था एक ही फिल्म

इन्हीं दीवानों में सुरैया का एक दीवाना लाहौर से भी था, जिसने उनकी फिल्म ‘दिल्लगी’ दो हफ्तों तक रोजाना देखी थी. जब फिल्म देखते हुए इस फैन के पास पैसे खत्म हो गए, तो इसने एक्ट्रेस से मिलने का मन बनाया और इसने लाहौर से मुंबई आने की ठान ली. सुरैया के इस फैन के पास टिकट खरीदने के पैसे नहीं थे, लेकिन जुनून ऐसा था कि उसने जो सोचा वो पूरा किया.

विज्ञापन

पैदल मुंबई पहुंचा फैन

फैन ने अपना इरादा पक्का किया और लाहौर से मुंबई आने वाली ट्रेन की पटरी के सहारे-सहारे ये मुंबई आ गया. हालांकि, कई दिनों बाद ये शख्स मुंबई पहुंचा था, लेकिन इसकी रफ्तार कम नहीं हुई और ये चलता गया. मुंबई आने के बाद उसने फिल्म स्टूडियोज के चक्कर लगाने शुरू कर दिए और उसका समर्पण रंग लाया.

सुरैया का मैकअप आर्टिस्ट बना फैन

जब इस फैन को सुरैया मिली, तो उसने अपनी दीवानगी बयां कर दी और सुरैया भी अपने इस दीवाने से बेहद इम्प्रेस हो गईं. साथ ही वो ये भी जान गई थी कि उसकी जेब खाली है, तो सुरैया ने उन्हें स्टाफ में काम पर रख लिया. फिर धीरे-धीरे ये शख्स बन गया सुरैया का मैकअप मैन. जो कभी सिर्फ सुरैया की एक झलक देखना चाहता था, अब वो उनके साथ हर वक्त रहने लगा था. कुछ ऐसी थी सुरैया के फैन की दीवानगी.

विज्ञापन

सुरैया के बारे में

वहीं, अगर सुरैया की बात करें तो उनका जन्म 15 जून 1929 को गुजरांवाला (अब पाकिस्तान) में हुआ था. उनका पूरा नाम सुरैया जमाल शेख था. उन्होंने बहुत कम उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. उन्होंने साल 1936 की फिल्म ‘मैडम फैशन’ और बाद में ‘ताजमहल’ (1941) में बाल कलाकार के रूप में काम किया था.

यह भी पढ़ें- जब किशोर कुमार ने काट लिया था डारेक्टर का हाथ, घर के बाहर लगाया ‘Be Aware’ का बोर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola