Bollywood Actress: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दी हैं. आज हम आपको हिंदी सिनेमा की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने तीन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन अभिनेत्री हैं, जो टिकट खिड़की पर बवाल काट चुकी हैं.
नाम सुनते ही लगती थी लाइनें
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की शानदार और पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हैं. सोनाक्षी सिन्हा वो नाम है, जो एक समय में इतना पॉपुलर था कि उनका नाम सुनते हैं सिंगल-स्क्रीन थिएटर के बाहर दर्शकों की लंबी लाइनें लग जाती थीं. आज हम आपको तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.
दबंग
साल 2010 में सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘दबंग’ आई थी, जिसके पोस्टर को देखकर ही फैंस इसके लिए बेकरार हो गए थे. इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ सलमान खान नजर आए थे. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने ‘रज्जो’ का किरदार निभाया था और अपनी सादगी और दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म ने दुनिया भर में 221 करोड़ की कमाई की थी.
राउडी राठौर
साल 2012 में आई इस फिल्म ने भी टिकट खिड़की पर अपना जलवा दिखाया और कमाल ही कर दिया. फिल्म ‘राउडी राठौर’ सोनाक्षी सिन्हा के करियर का दूसरा बड़ा टर्निंग प्वाइंट थी. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने प्रोड्यूस किया था और प्रभुदेवा फिल्म के डायरेक्टर थे. फिल्म में सोनाक्षी ने ‘पारो’ का किरदार निभाया था, जिसे लोगों का बेहद प्यार मिला था. फिल्म ने देश में 133 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई की थी.
दबंग 2
फिर आया साल 2012 का एंड और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘दबंग 2’ को बॉक्स ऑफिस पर उतारा गया. ये फिल्म फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त थी, जिसे अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म ने एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.
200 करोड़ की सीरीज
ना सिर्फ फिल्म बल्कि एक समय आया जब सोनाक्षी 200 करोड़ की सीरीज में नजर आई और इस सीरीज ने ओटीटी पर ही धमाका कर दिया और ये दर्शकों को इतनी पसंद आई कि इसकी हर किसी ने तारीफ की. इस सीरीज का नाम है ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’, जो आज भी पॉपुलर है.
यह भी पढ़ें- पुराने गानों के हैं शौकीन, तो प्लेलिस्ट में शामिल करें 48 साल पुराना ये गाना
संबंधित खबरें
11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
4 mins agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
8 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
12 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
18 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
19 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
21 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines