Priyanka Chopra: फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनके माता-पिता या कोई रिश्तेदार एक्टर है तो वो भी एक्टर बन गए हैं, लेकिन इनमें ही कई चेहरे ऐसे भी हैं जिनके लिए सफलता की राह आसान नहीं थी, उन्हें एक अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा हैं। आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस की बात करेंगे जो आज बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं।
बताया जाता है एक समय था जब इस एक्ट्रेस पर डायरेक्टर बहुत चिल्लाते थे और उन्हें कई बार फिल्म से भी बाहर निकाल दिया जाता था। ये वो एक्ट्रेस हैं, जिनके फैमिली बैकग्राउंड में दूर-दूर तक कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। ये आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उन्होंने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, ये कोई और नहीं इस एक्ट्रेस का नाम प्रियंका चोपड़ा है ।
गलतियों से बहुत कुछ सीख चुकी हैं एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने करियर में काफी परेशानियों का सामना किया है, इन्होंने अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखा है और आज ये कई महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं, इन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर सफलता हासिल की है। उन्होंने इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, जब वो इससे पहले यूएस में थीं तो वो स्कूल में एक दुष्कर्म का भी शिकार हुई थीं। साथ ही कई बार रंग को लेकर भी वो ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं।
गैराज में है सबसे महंगी कार
आज उनकी जर्नी कई लोगों के लिए एक मिसाल है, आज एक्ट्रेस के पास वो सब कुछ है जिसकी वो हकदार हैं , बताया जाता है आज उनकी नेटवर्थ लगभगव 620 करोड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास अपने गैराज में रोल्स रॉयस घोस्ट नाम की एक कार है, ये कार अब तक की सबसे महंगी कार में से एक मानी जाती है और इसकी कीमत 7 से 8 करोड़ रुपए है।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
2 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines