Bollywood Actress: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बेहद दर्द झेला है. हाल ही में एक एक्ट्रेस ने खुद से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है और उन्होंने बताया है कि एक वक्त ऐसा था जब उन्हें लगा था कि वो मरने वाली हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन एक्ट्रेस हैं और उनसे जुड़ा ये क्या किस्सा है?
मनीषा कोइराला का बर्थडे
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस मनीषा कोइराला हैं. मनीषा कोइराला कल यानी 16 अगस्त को अपना बर्थडे मनाने वाली हैं. इस मौके पर अब हम आपको मनीषा की लाइफ के उस दौर के बारे में बता रहे हैं, जब उन्हें कैंसर हुआ था और बेहद दर्द झेला था.
क्या बोलीं मनीषा कोइराला?
सुशांत प्रधान के साथ बात करते हुए मनीषा कोइराला ने बताया है कि जब उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है, तब वो नेपाल के नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में थीं. मनीषा के मुताबिक, मौत के साये में गुजरी वो रात उनकी जिंदगी की सबसे अकेली और सबसे लंबी रात थी. ये टाइम बिताना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था.
अंधेरे में डूबा… मनीषा
मनीषा ने बताया कि मैं अस्पताल में थी और मुझे बताया गया कि मुझे कैंसर है और वो रात मेरे लिए सबसे अकेली और सबसे लंबी रात थी. ऐसा लग रहा था जैसे सब कुछ अंधेरे में डूबा हो और मुझे लगा कि मैं मरने वाली हूं. मनीषा ने कहा कि उस पल में ये सबसे डरावनी और अंधेरी स्थिति होती है और बहुत ही ज्यादा अकेलापन महसूस होता है.
अकेला महसूस करता है मरीज- मनीषा
मनीषा ने आगे कहा कि कैंसर के अपने एक्सपीरियंस से उन्हें एहसास हुआ है कि गंभीर बीमारी से जूझते समय मरीज कितना अकेला महसूस कर सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि उस अकेलेपन का एहसास तब भी हो सकता है, जब कोई व्यक्ति दूसरों के बीच हो और ये बिल्कुल भी आसान नहीं होता है.
भयानक और दर्दनाक समय- मनीषा
मनीषा ने आगे कहा कि कई बार मैंने भी अकेलापन महसूस किया है और कैंसर के दौरान ही मुझे एहसास हुआ है कि एक मरीज कितना अकेला महसूस करता है और वो सबसे भयानक और दर्दनाक समय था. मनीषा ने कहा कि ये जीवन का एक हिस्सा है और कभी-कभी आप इससे सहज भी हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 ने पहले ही दिन तोड़े इतने रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
12 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
14 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
16 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 day agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 day ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 day agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 day agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 day ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines