Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के मशहूर बंगले मन्नत में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है. इस बीच अब मन्नत को लेकर एक हैरान करने वाली खबर आई है. दरअसल, बीती नाग पंचमी के दिन शाहरुख खान के मुंबई के मशहूर बंगले मन्नत में एक अजीब घटना हुई, जिसके बाद से फैंस भी हैरान हो गए. शाहरुख खान के घर में दो लंबे सांप निकले, जिसने भी ये खबर सुनी को हैरान रह गया. आइए जानते हैं कि क्या है मामला?
शाहरुख खान के घर में दिखे सांप
दरअसल, शाहरुख खान के घर मन्नत से दो लगभग आठ फीट लंबे सांप निकले हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अगस्त की रात करीब आठ बजे मन्नत में सांपों को देखा गया और तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. टीम ने पूरे बंगले में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और देर रात तक तलाशी चलती रही.
रेस्क्यू टीम ने एक सांप को पकड़ा
रेस्क्यू टीम ने पूरी जांच के बाद आखिरी में एक सांप को पकड़ लिया और दूसरे सांप का अभी तक पता नहीं चल पाया है. मिली जानकारी की मानें तो पहचान के बाद पता चला है कि ये धामन सांप थे और ये मन्नत की सीढ़ियों के बीच मिले थे. धामन सांप आमतौर पर जहरीले नहीं होते, लेकिन इतने बड़े होने की वजह से लोग इन्हें देख डर गए थे.
एक साल से चल रहा मरम्मत का काम
गौरतलब है कि शाहरुख खान के बंगले मन्नत में पिछले करीब एक साल से मरम्मत का काम चल रहा है. घर की बिल्डिंग बड़ी की जा रही है और इस वजह से शाहरुख खान अपने परिवार के साथ फिलहाल पाली हिल के किराए के अपार्टमेंट में रह रहे हैं. अब काम पूरा होने के बाद किंग खान अपने परिवार के साथ मन्नत वापस लौटेंगे.
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
वहीं, अगर शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल के आखिरी में शाहरुख अपनी फिल्म ‘किंग’ के साथ वापसी करने वाले हैं. इस फिल्म में किंग खान के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी समेत कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म दिसंबर में रिलीज होनी है. देखने वाली बात होगी कि इसको लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा.
यह भी पढ़ें- 100 करोड़ से चंद कदम दूर Awarapan 2, इमरान हाशमी की फिल्म ने 5 दिनों में कर डाली इतनी कमाई
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines