Bollywood Comedy Star: हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने एक्टिंग के लिए बहुत संघर्ष किया है. आज हम आपको बॉलीवुड के उस विलेन और कॉमेडी स्टार के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने एक्टिंग के लिए सरकारी नौकरी को भी छोड़ दिया था. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल हैं. 30 मई 1955 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में परेश का जन्म हुआ था. बचपन से ही परेश पर एक्टिंग का भूत सवार था और वो थिएटर के अंदर चोरी-छिपे घुसने के लिए मशहूर हो चुके थे. परेश बार-बार थिएटर जाते थे.
बार-बार थिएटर जाते थे परेश
अब जाहिर है कि जिस बच्चे पर एक्टिंग का ऐसा जुनून सवार हो, उसे हर कोई नोटिस कर ही लेता है. दरअसल, जब परेश रावल बार-बार थिएटर में पकड़े जाने लगे, तो वहां के स्टाफ को उनके इस पागलपन का पता चल चुका था. इसलिए उन्होंने परेश को नाटक देखने के लिए ना सिर्फ छूट दी बल्कि स्टेज पर छोटे-मोटे रोल्स भी ऑफर किए. इसके बाद उनकी जर्नी शुरू हुई.
सरकारी नौकरी को दिया छोड़
परेश रावल पहले ‘बैंक ऑफ बड़ौदा’ में एक सरकारी करते थे, लेकिन उनके दिल में तो बस एक्टिंग बसी हुई थी और उन्होंने कुछ दिन ये नौकरी करने के बाद छोड़ दी. इसके बाद वो फिल्मों की ओर बढ़े और फिर उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. साल 1984 में आई फिल्म ‘होली’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी.
100 से ज्यादा फिल्मों में बने विलेन
80 और 90 के दशक में उन्होंने विलेन के किरदार निभाए और पर्दे पर अपनी एक अलग ही पहचान बना ली. परेश ने ‘राम लखन’, ‘मोहरा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘दामिनी’ जैसी 100 से ज्यादा फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाया है. परेश विलेन के रोल में पॉपुलर हो चुके थे, इसलिए इसके बाद उन्होंने कॉमेडी का रुख किया.
मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स
साल 2000 में आई फिल्म ‘हेरा फेरी’ में उन्होंने ‘बाबूराव गणपतराव आप्टे’ (बाबू भैया) का किरदार निभाया, जो इतना हिट हुआ कि आज भी पॉपुलर है. आज भी मीम्स की दुनिया और भारतीय कॉमेडी सिनेमा में उनका ये किरदार एक अलग पहचान रखता है. परेश को उनके काम के लिए दो बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और भारत सरकार की तरफ से ‘पद्मश्री’ मिल चुका है.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 56 मिनट की वो फिल्म, जिसने रिलीज से पहले मचाया धमाल! कर डाली इतनी कमाई
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines