Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने हिंदी सिनेमा को कई पॉपुलर फिल्में दी हैं. 80 से 90 के दशक में गोविंदा का जलवा था और उनकी फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आती थी. इसलिए गोविंदा को बॉलीवुड का हीरो नंबर वन भी कहा जाता है. गोविंदा ने कई पॉपुलर डायरेक्टर्स के साथ भी काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक डायरेक्टर ऐसे भी हैं, जिनके साथ गोविंदा ने 17 फिल्मों में काम किया है और वो 17 की 17 फिल्में हिट निकली थी. आइए जानते हैं इनके बारे में…
किस डायरेक्टर के साथ किया काम?
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि डेविड धवन हैं. जी हां, डेविड धवन ने ही गोविंदा के साथ ‘हीरो नंबर वन’, ‘बडे मियां छोटे मियां’ और ‘शोला और शबनम’ जैसी फिल्मों में काम किया है. ये ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें आज भी लोग देखना पसंद करते हैं और इन फिल्मों का अलग ही क्रेज रहता है.
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’
डेविड धवन हाल ही में कपिल शर्मा के पॉपुलर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे थे. इस दौरान डायरेक्टर डेविड धवन ने गोविंदा की जमकर तारीफ की. अभिनेता की तारीफ में उन्होंने कहा कि उन्होंने गोविंदा के साथ 17 फिल्में की हैं और मैं मानता हूं कि गोविंदा बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया.
डेविड धवन ने की गोविंदा की खूब तारीफ
अपनी बात को पूरा करते हुए डेविड ने आगे कहा कि आउटस्टैंडिंग. वहीं, अगर डेविड और गोविंदा की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साथ में ये फिल्में की हैं.
- 1989 फिल्म ‘ताकतवर’, (औसत)
- 1990 फिल्म ‘स्वर्ग’, (हिट)
- 1992 फिल्म ‘शोला और शबनम’, (हिट)
- 1993 फिल्म ‘आंखें’, (ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर)
- 1994 फिल्म ‘राजा बाबू’, (सुपर हिट)
- 1995 फिल्म ‘कुली नंबर 1’, (सुपर हिट)
- 1996 फिल्म ‘साजन चले ससुराल’, (सुपर हिट)
- 1997 फिल्म ‘बनारसी बाबू’, (फ्लॉप)
- 1997 फिल्म ‘दीवाना मस्ताना’, (हिट)
- 1997 फिल्म ‘हीरो नं. 1’, (सुपर हिट)
- 1998 फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’, (हिट)
- 1999 फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’, (हिट)
- 2000 फिल्म ‘कुंवारा’, (Below Average)
- 2001 फिल्म ‘जोड़ी नं. 1’, (हिट)
- 2001 फिल्म ‘क्यों की… मैं झूठ नहीं बोलता’, (फ्लॉप)
- 2003 फिल्म ‘एक और एक ग्यारह’, (औसत)
- 2007 फिल्म ‘पार्टनर’, (ब्लॉकबस्टर)
इन 17 फिल्मों में एक या दो फिल्म ही ऐसी है, जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन बाकी सभी फिल्मों ने कमाल का काम किया है और लोग आज भी इन्हें देखना पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें- Raha के साथ विदेश बर्थडे मनाने गई Alia Bhatt, इंटरनेट पर वायरल हुई वीडियो
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines