Bollywood Actor: हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने रातोंरात पॉपुलैरिटी हासिल की है, लेकिन फिर भी वो गुमनाम हो गए. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जो हीरो नहीं बनना चाहते थे, लेकिन फिर भी वो फिल्मों में आ गए और रातोंरात पॉपुलैरिटी हासिल कर ली, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि एक हादसे में उनका सबकुछ छीन गया. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये गुमनाम एक्टर?
पॉपुलर एक्टर चंद्रचूड़
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 90 के दशक के पॉपुलर एक्टर चंद्रचूड़ हैं. अभिनेता चंद्रचूड़ का ताल्लुक बेहद रसूखदार परिवार से है. एक्टर के पिता यूपी में विधायक रहे और मां ओडिशा के राजघराने से थीं और वो भी पढ़ाई-लिखाई में अव्वल थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.
आईएएस ऑफिसर बनने का सपना
चंद्रचूड़ ने दून स्कूल और सेंट स्टीफंस से पढ़ाई की थी और वो आईएएस ऑफिसर बनने का सपना देख रहे थे और यूपीएससी की तैयारी में जुटे थे, लेकिन किस्मत उन्हें फिल्मों में ले आई. उन्होंने अमिताभ बच्चन की कंपनी के जरिए ‘तेरे मेरे सपने’ से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन असली पहचान उन्हें गुलजार की फिल्म ‘माचिस’ से मिली थी.
रातों-रात बने सुपरस्टार
अभिनेता के एक परेशान युवक के किरदार ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार और ‘बेस्ट डेब्यू’ का अवॉर्ड दिला दिया था और वो हर जगह छा गए थे. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी और वो घर-घर में मशहूर हो गए. उन्होंने फिल्म ‘जोश’ में ऐश्वर्या राय के साथ काम किया था और शाहरुख खान के सामने अपनी एक अलग छाप छोड़ी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ, जिससे सब बदल गया.
आठ साल तक इंडस्ट्री से दूर
गौरतलब है कि गोवा में छुट्टियों के दौरान वॉटर-स्कीइंग करते हुए एक्टर के कंधे में गंभीर चोट लग गई थी. ये चोट इतनी गहरी थी कि उनका कंधा बार-बार अपनी जगह से खिसक जाता था और इस वजह से वो फिल्मों की शूटिंग नहीं कर पाते थे. इलाज और रिकवरी के चक्कर में करीब आठ साल तक इंडस्ट्री से पूरी तरह कट गए थे. इसके बाद चंद्रचूड़ ने सालों का इंतजार किया और फिर सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ से धमाकेदार वापसी की. ओटीटी पर उनकी एक्टिंग को दोबारा सराहा गया.
यह भी पढ़ें- Huma Qureshi ने Cannes 2026 में बिखेरा जलवा, स्लीक ब्लैक गाउन में वायरल हुईं फोटोज
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines