Anil Kapoor Blockbuster Film: बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें सुपरस्टार्स ने रिजेक्ट किया है, लेकिन जब ये फिल्में रिलीज हुईं, तो इन्होंने कमाल कर दिया और ब्लॉकबस्टर निकली. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो आज ही के दिन रिलीज हुई थी. जब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई, तो इसने कमाल कर दिया था. आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’
ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर की पॉपुलर फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ है, जिसे रिलीज हुए 39 साल हो गए हैं. डायरेक्टर शेखर कपूर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की ये फिल्म 25 मई 1987 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आने के बाद कमाल कर दिया था और ये दर्शकों को बेहद पसंद भी आई थी.
दो सुपरस्टार्स ने किया रिजेक्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर की ये फिल्म राजेश खन्ना को जहन में रखकर लिखी गई थी, लेकिन उन्होंने फिल्म के लिए हामी नहीं भरी थी. इसके बाद फिल्म के लिए मेकर्स ने अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया, लेकिन उन्होंने ने भी फिल्म के लिए हां नहीं किया क्योंकि उन्हें इस फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई थी.
बोनी कपूर से मिले मेकर्स
फिल्म को दो बड़े सुपरस्टार्स ने रिजेक्ट कर दिया. ऐसे में फिल्म के मेकर्स का परेशान होना लाजमी था. फिल्म को लेकर जब सलीम-जावेद को कुछ समझ नहीं आया, तो वो बोनी कपूर से मिले और इस फिल्म के लिए उन्होंने हामी भरी और वो फिल्म बनाने को तैयार हुए.
लीड रोल में अनिल कपूर
साथ ही उन्होंने अनिल कपूर को लीड रोल में लिया. जैसे ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई, तो इसने बवाल काट दिया और अनिल कपूर की किस्मत चमक गई. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी. गौरतलब है कि फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ को 2 करोड़ के बजट में बनाया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया और 10 करोड़ का कलेक्शन किया.
दो रीमेक बने
इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा श्रीदेवी और अमरीश पुरी भी लीड रोल में थे. बता दें कि इस फिल्म के हिट होते ही साउथ में इसके 2 रीमेक बने और दोनों ही हिट रहे. इसे तमिल में एन रथथिन रथमे (1989) और कन्नड़ में जय कर्नाटक (1989) के नाम से बनाया गया था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आए थे.
यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए किसने ली सबसे ज्यादा फीस? कोई ले गया करोड़ों, तो किसी की लाखों में सिमटी सैलरी
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines