Bollywood Film: हिंदी सिनेमा की एक नहीं बल्कि ना जाने कितनी फिल्में ऐसी हैं, जो सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बनाई गई बल्कि इन फिल्मों ने लोगों को एक अलग मैसेज दिया है. आज हम आपको हिंदी सिनेमा की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बेशक फ्लॉप निकली थी, लेकिन इस फिल्म फिर भी पांच नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे. आइए जानते हैं इसके बारे में कि ये कौन-सी फिल्म है?
फिल्म ‘लेकिन’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 35 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘लेकिन’ है. इस फिल्म की कहानी एक सरकारी अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में इस ऑफिसर को एक पुराने और सुनसान महल में रखी कीमती चीजों की जांच करने की जिम्मेदारी मिलती है.
मिस्टीरियस लड़की की कहानी
फिल्म में इस अधिकारी की मुलाकात एक मिस्टीरियस लड़की से होती है. हालांकि, शुरुआत में वो उसकी सच्चाई नहीं समझ पाता, लेकिन धीरे-धीरे उसे पता लगता है कि उस लड़की की कहानी के पीछे एक बेहद दर्दनाक स्टोरी है, जो सालों से अपनी मुक्ति की तलाश में भटक रही होती है और वो एक आत्मा होती है.
मिला-जुला रिस्पॉन्स
जब ये फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई, तो इस फिल्म को लोगों का कुछ खास प्यार नहीं मिला और मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. नतीजा ये निकला कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, लेकिन फिल्म की कहानी, निर्देशन और इसे पेश करने के तरीके की क्रिटिक्स ने खूब तारीफ की थी.
फिल्म को मिले 5 अवॉर्ड्स
इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने 38वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 5 बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे. आज भी दर्शक इसकी दमदार कहानी, कलाकारों के शानदार अभिनय और यादगार गानों की वजह से इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं. अगर आपने भी ये फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे यूट्यूब पर देख सकते है. गौरतलब है कि समय के साथ इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ती गई है और यही वजह है कि आज ये फिल्म एक कल्ट क्लासिक के तौर पर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 7.8 की है.
यह भी पढ़ें- 8 एपिसोड वाली वो सीरीज, जो दुनियाभर में नंबर 1
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines