Bollywood Multistarrer Film: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्म बनाई गई हैं. हिंदी सिनेमा की कुछ फिल्में तो ऐसी है, जिनका जिक्र सालों बाद भी होता है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें एक दो नहीं बल्कि बल्कि 29 स्टार्स थे. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म की रिलीज से पहले सबको लगा कि ये फ्लॉप हो जाएगी, लेकिन जब ये बॉक्स ऑफिस पर आई, तो इसने बवाल काट दिया. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?
मल्टीस्टार फिल्म ‘रंग दे बसंती’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2006 में आई मल्टीस्टार फिल्म ‘रंग दे बसंती’ है. जी हां, आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ ने टिकट खिड़की पर आते ही पूरा माहौल बदल दिया था और फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया था. इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था.
28 करोड़ था बजट
इस फिल्म में देशभक्ति, दोस्ती और सिस्टम के खिलाफ युवाओं के गुस्से को इस तरह से दिखाया गया है कि फिल्म ने आते ही कमाल कर दिया था और इसकी कहानी हर किसी को बेहद पसंद आई थी. बजट की बात करें तो इस फिल्म को करीब 28 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था.
फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘रंग दे बसंती’ ने दुनियाभर में लगभग 97 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, सिद्धार्थ, कुणाल कपूर, शरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी, सोहा अली खान, वहीदा रहमान और एलिस पैटन समेत कई कलाकार नजर आए थे.
जीते थे 49 अवॉर्ड्स
फिल्म की रिलीज से पहले हाल बहुत अलग थे. आलम ये था कि मेकर्स ने कलाकारों से फीस तक वापस लौटाने की अपील कर दी थी, लेकिन जैसे ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई, तो इसने कमाल कर दिया और नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर, आईफा और जी सिने अवॉर्ड्स समेत कुल 49 अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. फिल्म की IMDb रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को 8.1 की शानदार रेटिंग मिली है.
यह भी पढ़ें- 3 साल और 2 सीजन… क्या आपने देखी है TVF की ये 9 रेटिंग वाली सीरीज?
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
44 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines