'जिगरा' से धमाल मचाएंगी Alia, चंदू चैंपियन करेंगे एंटरटेन, इस साल दस्तक देंगी बॉलीवुड की ये फिल्में

2024 Upcoming Movies: 2024 का आगाज हो चुका है, इसके साथ ही बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन अपनी नई फिल्मों के साथ तैयार हैं। इस साल और कौन-सी फिल्म रिलीज होगी ये हम आपको आगे बताते हैं।

Untitled design (7)

pic credit-instagram

2024 Upcoming Big Budget Movies Release Date: बॉलीवुड के लिहाज से साल 2023 काफी अच्छा रहा, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर रणबीर कपूर तक कई सेलेब्स की फिल्में इस साल बॉक्सऑफिस पर हिट रहीं और फैंस का भी जमकर एंटरटेनमेंट हुआ। वहीं अब इस साल अपकमिंग फिल्में फैंस का कितना मनोरंजन कर पाएंगी ये देखना दिलचस्प होगा। ऐसे में हम आपके लिए 2024 में आने वाली फिल्मों की एक लिस्ट लेकर आए हैं।

विज्ञापन

फाइटर

विज्ञापन

सबसे पहले हम बात करेंगे दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) की, यह फिल्म एयरफोर्स पायलट की कहानी दर्शाती है, ये 25 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, जब से इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से ही फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

मेट्रो इन दिनों

अब बात करते हैं पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, सारा अली खान की नई फिल्म की, जिसका नाम है ‘मेट्रो इन दिनों,’ इसे अनुराग बासु ने डायरेक्ट किया है और ये 29 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज होगी। मेट्रो इन दिनों 29 मार्च को रिलीज होगी।

विज्ञापन

बड़े मियां छोटे मियां

‘बड़े मियां छोटे मियां’ तो आपको याद ही होगी, वहीं अब जल्द ही बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इस फिल्म का रिमेक लाने वाले हैं। इसमें मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन का रोल प्ले करेंगे, ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

विज्ञापन

चंदू चैंपियन

अगली फिल्म हैं ‘चंदू चैंपियन,’ इसकी शूटिंग लंदन में महूरत शॉट के साथ शुरू हुई थी, इसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया है, ये फिल्म एक खिलाड़ी की जिंदगी पर आधारित है। ये इस साल 14 जून को रिलीज होगी।

विज्ञापन

जिगरा

विज्ञापन

आलिया भट्ट स्टारर ‘जिगरा’ का फर्स्ट लुक जबसे आउट हुआ था, तब से ही फिल्म को लेकर बज बना हुआ था, ये इस साल 27 सितंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन

लव सेक्स और धोखा

फिल्म डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी की 2010 में आई ‘लव सेक्स और धोखा’ फैंस को बहुत पसंद आई थी, वहीं अब जल्द ही इसका सीक्वल भी आना वाला है। फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ