Bollywood Popular Villian: हिंदी सिनेमा के कई कलाकार ऐसे हैं, जिनकी असल जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. आज हम आपको एक ऐसे ही विलेन के बारे में बता रहे हैं, जो ऑस्ट्रेलिया से आया था और फिर फिल्मों में मशहूर हो गया. इनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे, लेकिन इनकी फिल्मों में आने की कहानी किसी फिल्म के जैसी ही है. आइए जानते हैं इनके बारे में…
रॉबर्ट जॉन क्रिस्टो
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि रॉबर्ट जॉन क्रिस्टो (जिन्हें बॉब क्रिस्टो के नाम से जाना जाता है). ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले बॉब क्रिस्टो वहां पर सिविल इंजीनियर थे, लेकिन जब वो भारत आए, तो हिंदी फिल्मों में अंग्रेज विलेन के किरदार में छा गए. इतना ही नहीं बल्कि वो बॉलीवुड के सबसे मशहूर विलेन में से भी एक थे.
200 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में किया काम
1980 से 1990 के दशक के दौरान बॉब क्रिस्टो ने 200 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. भारत आकर वो खूब मशूहर हुए और उन्होंने बेहद नाम कमाया. अपनी जबरदस्त कद-काठी, बॉल्ड लुक और दमदार आवाज के लिए मशहूर बॉब ने ज्यादातर विदेशी गुंडों, आर्मी जनरलों और गैंगस्टरों की ही भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें खूब सराहा भी गया.
परवीन बाबी की फोटो देख हुए इम्प्रेस
बॉब क्रिस्टो का भारत आना और फिर हिंदी फिल्मों में काम करना यूं ही नहीं हुआ बल्कि इसके पीछे भी दमदार किस्सा है. मशहूर फिल्म ‘Apocalypse Now’ के सेट को बनाने में बॉब ने खूब मदद की थी. वहीं, फिल्मों में उनका आना भी किसी फिल्मी कहानी के जैसा ही है. दरअसल, ‘टाइम’ मैगजीन के कवर पर उन्होंने बॉलीवुड स्टार परवीन बाबी की फोटो देखी थी.
परवीन से मिलने मुंबई आए
परवीन की फोटो को देखने के बाद बॉब बहुत इम्प्रेस हुए थे. बॉब का इंडिया आना भी कमाल ही था. बॉब मस्कट के लिए ऑस्ट्रेलिया से निकले, लेकिन वीजा ना मिलने की वजह से उन्हें भारत में रुकना पड़ा और जब बॉब ने मैजगीन पर परवीन की फोटो देखी, तो वो उनसे मिलने के लिए मुंबई आ गए.
फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’
मुंबई आने के बाद चर्च गेट के पास उनकी मुलाकात एक फिल्म यूनिट से हुई औप यहां उन्हें पता चला कि कैमरामैन अगले दिन फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ के सेट पर परवीन बॉबी से मिलेगा. बस फिर क्या था, अगले दिन उसकी मदद से बॉब, परवीन बॉबी से मिलने के लिए आ गए. इस दौरान बॉब और परवीन की मुलाकात हो जाती है.
संजय खान से हुई मुलाकात
इसके बाद जब बॉब जुहू बीच पर टहल रहे थे, तो उनकी मुलाकात संजय खान से हुई और उन्होंने बॉब को यहीं रुकने के लिए राजी कर लिया और अपनी पर्सनल सिक्योरिटी के लिए उन्हें काम पर रख लिया. इसके बाद बॉब हिंदी फिल्मों में नजर आने लगे और बतौर विलेन मशहूर हो गए.
यह भी पढ़ें- Netflix पर नंबर 1 बनी 1 घंटे 49 मिनट की फिल्म, Dhurandhar 2 को पीछे छोड़ने वाली इस मूवी की रेटिंग भी करेगी हैरान
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
33 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines