Bipasha Basu Supports Students: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नीट परीक्षा लीक के खिलाफ छात्र सड़कों पर हैं. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है. दिल्ली के जंतर मंतर के अलावा मुंबई और अन्य शहरों में भी इस मुद्दे पर प्रोटेस्ट हो रहा है. कई सितारे प्रदर्शन में पहुंचकर बच्चों को सपोर्ट कर रहे हैं. इस बीच अब अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी छात्रों को सपोर्ट किया है. आइए जानते हैं कि बिपाशा ने अपने पोस्ट में क्या कहा है?
बिपाशा ने शेयर किया पोस्ट
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में बिपाशा ने लिखा है कि यह एक युवा राष्ट्र है. आज सड़कों पर उतरे लोग कल के नेता, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक हैं- वे लोग जो वास्तव में इस देश को चलाएंगे. लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है. जब जानें जाती हैं और सपने चकनाचूर हो जाते हैं, तो जवाबदेही कोई विकल्प नहीं है बल्कि न्यूनतम आवश्यकता है.
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
एक्ट्रेस ने लिखा कि एक मां होने के नाते मैं भी इस बारे में सोचती हूं. मेरा बच्चा इसी देश में बड़ा होगा. उसका भविष्य इस बात से जुड़ा है कि हम अभी क्या करते हैं- या नहीं करते हैं और यह बात कभी-कभी मुझे डरा देती है. हमें ठोस समाधानों की आवश्यकता है. हमारे बच्चे पहले से ही एक कठिन, अधिक अनिश्चित दुनिया विरासत में पा रहे हैं. अगर कोई एक चीज है, जो इसे बदल सकती है, तो वह शिक्षा है, यह हमेशा से ही रहा है.
यूजर्स ने भी दिया रिएक्शन
उन्होंने कहा कि मैं किसी भी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं हूं, लेकिन मेरा यह मानना है कि जिन लोगों को हम चुनते हैं, उन्हें हम ही सत्ता देते हैं और उस सत्ता के साथ यह जिम्मेदारी भी आती है कि उसका उपयोग न्यायसंगत, कुशल तरीके से और उन लोगों के लिए किया जाए जिनकी सेवा के लिए वह बनी है. मैं एक मां के रूप में यहां हूं, एक बेहतर कल की आशा में. अब इस पोस्ट पर यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Jana Nayagan के लिए मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
2 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
3 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
3 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
3 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
3 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
3 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines