Weekend ka War: बिग बॉस का हर एपिसोड धमाकों से भरा होता है, अगर वीकेंड के वॉर (Weekend ka War) की बात करें तो ये मजेदार ट्विस्ट और टर्न से भरपूर होता है। इस हफ्ते वीकेंड के वॉर में चार कंटेस्टेंट में से कोई एक एलिमेनेट होगा, ऐसे में ये देखना बहुत दिलचस्प होगा कि कौन इस हफ्ते शो से एलिमेनेट हो सकता है। वहीं नए कंटेस्टेंट आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है और ये कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की पोल खोलेगी । इस हफ्ते के एपिसोड में देखा जाएगा सलमान खान मुनव्वर फारुकी को डांट लगाएंगे, जिस वजह से वो दुखी हो जाते हैं और बाथरुम में रोएंगे ।
क्या मुनव्वर बदलेगा अपनी स्ट्रेटजी?
एक्स पर वीकेंड के वॉर (Weekend ka War) की क्लिप शेयर की गई है, ये क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसमें देखा जा सकता है सलमान खान मुनव्वर फारुकी की क्लास लगाएंगे। सलमान खान ने फारुकी के गेमप्ले की आलोचना की। टाइगर एक्टर मुनव्वर फारुकी से कहते हैं, तुम्हें, गेम खेलना का सेंस नहीं, तुम डिसीजन ठीक से नहीं ले पाते हो, आगे क्लिप में देखा गया है सलमान खान मुनव्वर फारुकी का मजाक उड़ाएंगे, मुनव्वर ये सुन हंस नहीं रहे हैं, लेकिन शो के बाकी कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी पर हंस रहे हैं । साथ ही सलमान मुनव्वर फारुकी को आगे ये भी कहते हैं, तुम अपनी दुखभरी कहानी सबको बताना बंद करो, ऐसा करके तुम शो के बोरिंग कंटेंस्टेंट दिखाई दे रहे हो । ये सब सुन मुनव्वर अंदर ही अंदर परेशान हो जाते हैं और बाथरुम में जाकर रोने लगते हैं। साथ ही शो का प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया है कि क्या सलमान को मुनव्वर गेम प्लान लगता है ठंडा, क्या मुनव्वर बदलेगा अपनी स्ट्रेटजी?
https://twitter.com/GhoshNirupom/status/1735897538954432812
आयशा से प्यार करते हैं मुनव्वर!
वहीं अब शो में एक्ट्रेस आयशा खान बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री नजर आएंगी और वो मुनव्वर फारुकी को लेकर कई शॉकिंग खुलासे करती हैं, जिसे सुन खुद मुनव्वर फारुकी हैरान हो जाएंगे, ये हफ्ता मुनव्वर के लिए काफी चुनौतियों से भरा होने वाला है , वो बताती हैं, मुनव्वर फारुकी के साथ उनका इतिहास है, वो बोलती हैं कि मुनव्वर ने कुछ दिन पहले कहा था वो मुझसे प्यार करते हैं, वो कहते हैं कि वो शो में कमिटेड हैं, वो हर लड़की से बातचीत करने से पहले यही कहता है ।
ये भी पढ़ें-Vijay Diwas: भारत-पाकिस्तान के युद्ध से निकली इन फिल्मों की कहानी
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
19 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
22 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
23 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
1 day ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines