Bhakshak Teaser: भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ‘भक्षक’ (Bhakshak) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, ये जल्द ही 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगी। इस सीरीज का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर काफी इमोशनल है और इस क्राइम ड्रामा सीरीज की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। दरअसल इस सीरीज में बिहार के विवादित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस का मुद्दा उठाया गया है।
खोजी पत्रकार के रूप में भूमि पेडनेकर ने वैशाली सिंह का रोल प्ले किया है, जो महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को सबके सामने लाना चाहती हैं। टीजर में भूमि पेडनेकर का दमदार अंदाज नजर आया है। भक्षक के टीजर के आखिर में देखा गया है भूमि एक बच्ची से कहती दिखती हैं, बच्चों के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं हम, समझ रही हो? टीजर देख समझ में आ रहा है कि फिल्म की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी। इस सीरीज के डायरेक्टर पुलकित वर्मा हैं।
ये भी पढ़ें-साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर होगा ‘एक्शन’ का धमाका,
कोविड के समय में शुरू हुई थी शूटिंग
इस सीरीज में संजय मिश्रा, भूमि पेडनेकर, आदित्य श्रीवास्तव और सई तमहांकर लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। इसे गौरी खान और गौरव वर्मा ने प्रोड्यूस किया है। इसे शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज के बैनर तले बनाया गया है। बता दें इस सीरीज की शूटिंग कोविड के समय में शुरू हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज में जो किरदार अब भूमि प्ले कर रही हैं ये पहले शाहरुख खान करने वाले थे। वहीं भूमि की पिछली फिल्मों की अगर बात करें तो इससे पहले भूमि 2023 में थैंक्यू फॉर कमिंग और लेडी किलर में दिखाई दी थीं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines