Patriotic Movies: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. हर किसी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर खूब बातें हो रही है. इस बीच अब अगर आप भी फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं और देशभक्ति से भरी फिल्म देखना चाहते हैं, तो ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से पहले आप इन फिल्मों को देख सकते हैं.
‘बॉर्डर 2’ से पहले देख सकते हैं ये फिल्में
फाइटर
साल 2024 में आई फिल्म ‘फाइटर’ बेहद कमाल की फिल्म है. इस फिल्म को इंडियन एयरफोर्स पर बनाया गया है. फिल्म में आपको हाई ऑक्टेन एक्शन और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं. अगर आपने भी अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे देख सकते हैं.
उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक
विक्की कौशल की पॉपुलर फिल्म ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में भी कूट-कूटकर देशभक्ति का जुनून भरा हुआ है. साल 2009 में आई इस फिल्म में दमदार एक्टिंग और सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी देखने को मिलेगी. इस फिल्म को लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला है.
शेरशाह
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म ‘शेरशाह’ भी बेहद इमोशनल फिल्म है. इस फिल्म को भी लोगों ने बेहद प्यार दिया था. अगर आपने भी ये फिल्म नहीं देखी है, तो ‘बॉर्डर 2’ से पहले आप इसे भी देख सकते हैं. इस फिल्म को देखने के बाद कोई भी इमोशनल हो सकता है.
बॉर्डर
इसके अलावा सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को भले ही सालों पहले रिलीज किया गया था, लेकिन उस समय भी ये दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी. अब इसी फिल्म का दूसरा पार्ट ‘बॉर्डर 2’ आने वाला है, जिसकी रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है.
द गाजी अटैक
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘द गाजी अटैक’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था. ये फिल्म नेवी की बहादुरी को सलाम करती है. अगर आपने भी इस फिल्म को नहीं देखा है, तो ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से पहले आप इस फिल्म को भी देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- ‘मेरे पास पति…’, Pawan Kalyan की एक्स वाइफ Renu Desai का फूटा गुस्सा, सरेआम कही ये बात
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
19 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
23 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines