Batwara 1947 Trailer Best Dialogue: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर आज यानी 28 जुलाई को रिलीज हो चुका है. फिल्म का ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. यूजर्स इस पर पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं. इस बीच अब फिल्म के ट्रेलर के डायलॉग्स की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म के ट्रेलर में कौन-से डायलॉग्स धांसू हैं?
‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर के डायलॉग्स
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर के डायलॉग्स की अगर बात करें तो इसमें 6 डायलॉग्स ऐसे हैं, जो रोंगटे खड़े करते हैं, जिसमें पहला डायलॉग है कि अभिमन्यु सिंह: पंगा लेणा है?, सनी देओल: इरादा तो नहीं है, पर ऐतराज भी नहीं है. दूसरा डायलॉग है कि अभिमन्यु सिंह: मंदिर तोड़ दो, सनी देओल: मंदिर तोड़ना इस्लाम नहीं है.
दमदार डायलॉग
ट्रेलर का तीसरा डायलॉग है कि करण देओल: अम्मा यहां खतरा है, कभी भी कुछ भी हो सकता है. प्रीति जिंटा: पर जान के लिए ईमान तो नहीं छोड़ा जाता. चौथा डायलॉग है कि अली फजल: कोई मजहब बुरा नहीं होता, अच्छा बुरा आदमी होता है. पांचवां डायलॉग है कि करण देओल: तू मेरे बाप को नहीं जानता… वो ना घर देखेंगे, ना सरहद… सीधा घुसके मारेंगे.
लोगों ने की तारीफ
इसके अलावा ट्रेलर में एक और 6वां डायलॉग है कि सनी देओल: वो मां है मां…. मां को हिंदू मुसलमान में ना बांटिए… मां अपने आप में एक मजहब है… हर इंसान का पहला मजहब मां है… हर बच्चे के मुंह से निकला पहला लफ्ज मां है. फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर के ये डायलॉग्स बेहद धांसू हैं, जिनकी हर किसी ने तारीफ की है.
रिलीज के लिए तैयार फिल्म
इसके अलावा अगर फिल्म की बात करें तो अब फिल्म की रिलीज में ज्यादा समय नहीं बचा है और ये फिल्म जल्द ही रिलीज की जाएगी. फिल्म ‘बंटवारा 1947’ इस साल 14 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को रिलीज के बाद लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
यह भी पढ़ें- ‘मुझे डर था…’, Badshah की रूमर्ड वाइफ ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines