Batwara 1947 Box Office Collection Day 6: सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ना तो उम्मीद के हिसाब से कमाई कर पाई और ना ही इसका कलेक्शन कुछ खास रहा. इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इस बीच आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की कमाई
Sacnilk के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने अपनी रिलीज के 6वें दिन यानी पहले बुधवार को खबर लिखे जाने तक 0.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और सुबह तक इनमें फेरबदल संभव हैं. इस फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है.
टोटल कलेक्शन
वहीं, अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 6 दिनों में 31.69 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म के बीते पांच दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 13.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
फिल्म ‘आवारापन 2’
इसी के साथ इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 2.00 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म उम्मीद के हिसाब से कलेक्शन नहीं कर पा रही है. गौरतलब है कि फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 11 अगस्त को रिलीज हुई थी. इसी के साथ इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और दोनों में तगड़ी टक्कर हुई.
कमाई पर हुआ असर
दोनों फिल्मों के क्लैश का सीधा असर इनकी कमाई पर देखने को मिला है. फिल्म ‘बंटवारा 1947’ जहां बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है, तो वहीं फिल्म ‘आवारापन 2’ टिकट खिड़की पर शानदार कलेक्शन कर रही है. अब देखने वाली बात ये होगी कि सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन कहां जाकर रुकता है और ये टोटल कितनी कमाई कर पाती है.
यह भी पढ़ें- कौन हैं ‘टॉक्सिक’ की डायरेक्टर Geetu Mohandas? निर्देशन से पहले एक्टिंग में भी काट चुकी बवाल
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines