Batwara 1947 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म से शानदार ओपनिंग की उम्मीद थी, लेकिन ये फिल्म उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पा रही है. इस बीच इसकी कमाई के पांचवें दिन के आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 5वें दिन कितना कलेक्शन कर लिया है?
फिल्म ‘बंटवारा 1947’
Sacnilk के अनुसार, फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन खबर लिखे जाने तक 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, अभी फिल्म के कमाई के ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव संभव है, लेकिन फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता ही जा रहा है, जिससे ऐसा लग रहा है कि ये मूवी 50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी.
टोटल कलेक्शन
वहीं, अगर इसके टोटल कलेक्शन पर जाएं, तो फिल्म ने पांच दिन में टोटल 29.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या ये फिल्म 50 करोड़ रुपये कमा पाएगी या नहीं क्योंकि इसकी कमाई में अब उछाल आने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है.
बीते चार दिनों की कमाई
साथ ही अगर इस फिल्म के बीते चार दिनों के कलेक्शन पर नजर डाले तो फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 13.50 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी के साथ फिल्म ने तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए और चौथे दिन फिल्म ने 2.00 करोड़ का बिजनेस किया था.
‘आवारापन 2’ से हुई टक्कर
गौरतलब है कि सनी देओल की ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. इसी के साथ इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर एंट्री की और पहले दिन ही दोनों फिल्मों की तगड़ी टक्कर हुई, जिसका सीधा असर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की कमाई पर देखने को मिल रहा है. अब देखने वाली बात ये होगी कि इसकी टोटल कमाई कहां जाकर रुकेगी.
यह भी पढ़ें- 146 मिनट वो फिल्म, जिसने ‘धुरंधर 2’ को भी छोड़ा पीछे, दिखेंगे ऐसे ट्विस्ट आखिरी तक नहीं हटेगी नजर
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
7 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines