Batwara 1947, Awarapan 2: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ अपना जलवा दिखा रही हैं. एक तरफ ‘बंटवारा 1947’ है, जिसके लिए कमाई करना मुश्किल हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर फिल्म ‘आवारापन 2’ टिकट खिड़की पर थमने का नाम नहीं ले रही है. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन कर लिया है?
फिल्म ‘बंटवारा 1947’
Sacnilk के अनुसार, पहले बात सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की करते हैं. इस फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं और अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को इस मूवी ने सिर्फ 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो रविवार के हिसाब से बेहद कम है. इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 26.50 करोड़ रुपये हो गई है.
फिल्म ‘आवारापन 2’
वहीं, अगर बात इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की करें, तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को लूटने की कसम खा ली है. फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 26.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 81.75 करोड़ रुपये हो गई है.
बॉक्स ऑफिस पर हुआ था क्लैश
गौरतलब है कि इन दोनों फिल्मों की पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर हुई थी, जिसका असर इनकी कमाई पर साफ देखने को मिल रहा है. इन फिल्मों को 14 अगस्त को रिलीज किया गया था, लेकिन फिल्म ‘आवारापन 2’ ने तगड़ी ओपनिंग की और ‘बंटवारा 1947’ ने बहुत आगे निकल गई.
‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन
अगर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की बात करें तो भले ही इसने ओपनिंग कम की, लेकिन शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था, जो संडे को भी गिरा हुआ मिला. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो फिल्म ‘आवारापन 2’ से बेहद कम है. देखने वाली बात होगी कि ‘आवारापन 2’ की कमाई कहां जाकर रुकेगी.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 10 मिनट, सस्पेंस और जबरदस्त एक्शन से भरपूर है ये फिल्म, OTT पर मचा रही है गदर
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
7 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines