हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Batwara 1947 vs Awarapan 2… रिलीज से पहले ही भिड़ी दोनों फिल्में, कौन-किस पर पड़ा भारी?

Batwara 1947, Awarapan 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का हाल?

विज्ञापन
Batwara 1947, Awarapan 2. image credit- social media

Batwara 1947, Awarapan 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होने वाली हैं, ऐसे में दोनों को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. इस बीच दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. आइए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग में कौन किस पर भारी पड़ता नजर आ रहा है?

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’

दरअसल, सोमवार देर रात को फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ के मेकर्स की तरफ से अपनी-अपनी फिल्मों की एडवांस बुकिंग को ओपन कर दिया गया है. इस मामले में इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ को अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और ये फिल्म एडवांस बुकिंग मामले में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही हैं.

‘आवारापन 2’ निकली आगे

सैकनिल्क के आंकड़ों के आधार पर रिलीज से पहले पूरे भारत में ‘आवारापन 2’ की ग्रॉस 8.7 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग की हो चुकी है. वहीं, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की बात करें तो इस फिल्म का आंकड़ा 2.74 लाख रहा है और इस आधार पर ‘आवारापन 2’, निर्देशक राजकुमार संतोषी की ‘बंटवारा 1947’ से कोसों आगे निकलती हुई नजर आ रही है.

विज्ञापन

‘बंटवारा 1947’ रह सकती है पीछे

इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा ऑनलाइन मूवी टिकट ऐप बुक माय शो में ‘आवारापन 2’ को 294k लोगों ने फिल्म देखने के लिए रुचि दिखाई है और फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के लिए 131k लोग दिलचस्पी दिखाते नजर आए. हालांकि, समय के साथ ये आंकड़ा बढ़ेगा और बदलेगा, लेकिन अगर दोनों फिल्में इसी तरह से आगे-पीछे रही, तो इमरान हाशमी की फिल्म पहले दिन बाजी मार सकती है.

ओपनिंग डे पर कैसा होगा हाल?

गौरतलब है कि फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को एक ही दिन यानी 14 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है. ऐसे में दोनों फिल्मों की पहले दिन ही टिकट खिड़की पर टक्कर देखने को मिलेगी. अब देखना ये होगा कि दोनों फिल्में पहले दिन कितना कमाती हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez को फिर आई सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी, जेल में बंद रहने के बाद भी किया बड़े-बड़े गिफ्ट देने का दावा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola