Battle Of Galwan Star Cast Fees: सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज हो चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है. इस बीच लोगों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के टीजर में सलमान खान का दमदार लुक दिखाया गया है. इस बीच फिल्म की कास्ट की फीस को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किसने कितनी फीस चार्ज की है?
किसने चार्ज की कितनी फीस?
सलमान खान
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान लीड रोल में हैं. अब भाईजान फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं और मुख्य भूमिका में हैं, तो जाहिर है कि उनकी फीस भी मोटी होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए सलमान खान को 110 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले हैं.
चित्रांगदा सिंह
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए अगर चित्रांगदा सिंह की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को 2 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले हैं. बता दें कि चित्रांगदा सिंह फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं और सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं.
गोविंदा
इस फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के अलावा गोविंदा भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म के लिए अगर एक्टर की फीस की बात करें तो इस फिल्म के लिए उन्हें 8 करोड़ रुपये की फीस मिली है. इस फिल्म से गोविंदा लंबे समय के बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं.
अंकुर भाटिया
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में अगर अंकुर भाटिया की फीस की बात करें तो अंकुर को फिल्म में काम करने 1.5 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले हैं. फिल्म में अंकुर का किरदार बेहद अहम होने वाला है.
अभिलाष चौधरी
इसके अलावा अगर अभिलाष चौधरी की बात करें तो फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए उन्होंने 50 लाख रुपये बतौर फीस लिए हैं. अंकुर के मुकाबले उनकी फीस बहुत कम है.
हीरा सोहल
सलमान खान की इस फिल्म में हीरा सोहल भी नजर आने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले हैं. बता दें कि ये फिल्म सलमान के प्रोडक्शन हाउस एसके प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई है. इस मूवी की प्रोड्यूसर सलमान की मां सलमा खान हैं.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी साल की पहली फिल्म
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines