Battle Of Galwan: सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट को लेकर बेहद चर्चा हो रही है. एक तरफ जहां फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, तो दूसरी ओर फिल्म की रिलीज डेट पीछे हटने की बातें सुनने को मिल रही है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
क्या है मामला?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें, तो सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट 17 अप्रैल है, लेकिन अब मेकर्स फिल्म को पोस्टपोन करने पर विचार कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज पोस्टपोन होने की चर्चा ने फैंस को भी कंफ्यूज कर दिया है. साथ ही सभी इसके पीछे की वजह भी जानना चाहते हैं.
क्यों पोस्टपोन हो रही है फिल्म?
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के पोस्टपोन होने की वजह की बात करें तो इसके पीछे की वजह फिल्म की शूटिंग पूरा ना होना बताया जा रहा है. साथ ही रीशूट का लंबा खिंचना इसके पीछे की वजह सामने आई है. इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि फिल्म की टीम इसकी क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना चाहती है.
फिल्म का नया शूट शेड्यूल
जानकारी की मानें तो मुंबई के गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में एक वीक के लिए फिल्म का नया शूट शेड्यूल किया गया है. इसके बाद कुछ दिनों की शूटिंग और रह जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि फरवरी के आखिर तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी. साथ ही फिल्म के रीशूट की एडिटिंग भी शुरू हो जाएगी.
फिल्म की रिलीज पर मेकर्स क्या फैसला लेते हैं?
इसके अलावा फिल्म को नियमों के तहत इसे रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) को भी दिखाया जाएगा और इसमें भी टाइम लगेगा. इससे फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन शेड्यूल और आगे बढ़ सकता है. इसलिए फिल्म की अप्रैल रिलीज मुश्किल लग रही है. सलमान खान भी फिल्म को लेकर कोई लापरवाही नहीं चाहते हैं. इसलिए अभी इस पर ऑफिशियल फैसला आना बाकी है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म की रिलीज पर मेकर्स क्या फैसला लेते हैं?
यह भी पढ़ें- Salman Khan की हीरोइन का स्टेज पर छलका दर्द, फूट-फूटकर रोईं हसीना, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
6 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
8 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
10 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
20 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
21 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
22 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 day agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 day ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines