Bollywood Patriotic Movies In 2026: 2025 अपने अंतिम पड़ाव में है और नए साल 2026 की शुरुआत होने में अब महज दो दिन का ही वक्त बचा है. ऐसे में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं. इसकी खास तैयारियां शुरू कर चुके हैं. वो परिवार और दोस्तों के साथ न्यू ईयर 2026 की पार्टी के लिए वेकेशन पर निकल पड़े हैं. ऐसे में आज आपको नए साल में रिलीज होने वाली उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें नए साल में देशभक्ति के नारे गूंजेंगे. ऐसे में चलिए बताते हैं उन फिल्मों के बारे में…
इक्कीस
बॉलीवुड में देशभक्ति की शुरुआत नए साल के मौके पर ही हो जाएगी. 1 जनवरी, 2026 को ही नए साल की पहली देशभक्ति फिल्म रिलीज की जाएगी. इसका टाइटल ‘इक्कीस’ है. इसके जरिए अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं. इस फिल्म की कहानी सेकंड लेफ्टिनेंस अरुण खेत्रपाल की लाइफ पर आधारित है.
यह भी पढ़ें: 3 बार टाइटल-6 बार म्यूजिक कंपोजर बदले, 2 घंटे 55 मिनट की वो फिल्म, जिसे बनने में लगे थे 6 साल
बॉर्डर 2
वहीं, जनवरी 2026 में एक और देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज किया जाएगा, जो मल्टी स्टारर मूवी है. इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अहान शेट्टी जैसे कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे. इसे 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.
बैटल ऑफ गलवान
भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में लड़े गए यु्द्ध पर आधारित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसके पहले फिल्म को 19 मार्च को रिलीज किए जाने की चर्चा थी लेकिन, उस समय ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ रिलीज हो रही है, जिसकी वजह से इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान लीड रोल में हैं और इसका टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है.
यह भी पढ़ें: Border 2: ‘2026 का सबसे बड़ा गाना’, ‘बॉर्डर 2’ का ‘घर कब आओगे’ का टीजर देख बोले लोग, दिल छू रही पहली झलक
धुरंधर 2
इसके साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में अगले साल रिलीज किया जाएगा. जबकि फिल्म का फर्स्ट पार्ट 2025 के आखिरी महीने में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला रखी है. इसके सेकंड पार्ट की 19 मार्च, 2026 को ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा, जिसमें आगे की कहानी को दिखाया जाएगा. ऐसे में देखना होगा कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में कैसा परफॉर्म करता है.
यह भी पढ़ें: ‘उन्हें सोलो करना चाहिए…’, Akshaye Khanna ने ‘दृश्यम 3’ के लिए मांगे थे 21 करोड़? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines