Ayushmann Khurrana Film: आयुष्मान खुराना की फिल्मों का अपना फैनबेस है, जो उनकी फिल्मों को देखना पसंद करता है. आज हम आपको एक्टर की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. ये क्राइम और थ्रिलर से भरी शानदार फिल्म है, जिसे वीकेंड पर घर बैठे आराम से देखा जा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में…
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अंधाधुन’
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अंधाधुन’ है. ये एक बेहतरीन बॉलीवुड ब्लैक कॉमेडी क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है. ये फिल्म अपने सस्पेंस, शानदार अभिनय और तगड़े ट्विस्ट के लिए जानी जाती है.
फिल्म की कास्ट
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना (आकाश – पियानोवादक) के अलावा तब्बू (सिमी – हत्यारी पत्नी) और राधिका आप्टे (सोफी – आकाश की प्रेमिका) के किरदार में नजर आए हैं. ये फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है और हर सीन के बाद एक नया ट्विस्ट आता है, जिससे दर्शक इससे आखिर तक बंधे रहते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी आकाश नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नेत्रहीन (अंधा) पियानोवादक होने का नाटक करता है. उसकी जिंदगी में सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, लेकिन अनजाने में वो एक पूर्व अभिनेता की हत्या और उसकी पत्नी (तब्बू) के अपराधों में उलझ जाता है. फिल्म की पूरी कहानी के लिए आप इसे देख सकते हैं.
आईएमडीबी रेटिंग
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आने के बाद शानदार कमाई की थी. इतना ही नहीं बल्कि इसने नेशनल फिल्म अवॉर्ड के अलावाकई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए है. आज अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. वहीं, अगर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 8.2 की रेटिंग मिली है और इसे आज भी लोगों का खूब प्यार मिलता है.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 51 मिनट की वो फ्लॉप फिल्म, जिसके नाम हुए थे 5 नेशनल अवॉर्ड
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
24 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines