डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया और अब ओटीटी पर भी छाई हुई है. फिल्म का नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट कब्जा बना हुआ है. इसमें रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे स्टार्स अहम रोल में थे. मूवी की स्टोरीलाइन से गाने तक सभी खूब छाए रहे. इसी में से एक इसका गाना ‘शरारत’ भी रहा, जिसे एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ फेम आयशा खान पर फिल्माया गया था.
‘धुरंधर’ सॉन्ग ‘शरारत’ को आयशा खान के साथ ही क्रिस्टल डीसूजा पर भी फिल्माया गया था. दोनों के डांस मूव्स को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस गाने को जसलीन स्कैंडल और मधुबंती बागची ने गाया था. गाना चार्ट बस्टर पर टॉप पर बना रहा था. अब एक्ट्रेस ने इस गाने को बात की है और बताया कि उन्होंने इस गाने को पीरियड्स में शूट किया था और वो रो पड़ी थीं.
यह भी पढ़ें: डेब्यू से बनीं स्टार, 12 साल छोटे एक्टर संग किया निकाह, फिर हुआ तलाक; कुछ ऐसी रही इस एक्ट्रेस की कहानी
‘शरारत’ के शूट पर क्या बोलीं आयशा खान?
आयशा खान ने हाल ही में पिंकविला से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ के सॉन्ग ‘शरारत’ को लेकर बात की और कहा कि ये गाना दो दिन में शूट हुआ था और उनके लिए ये बहुत ही हेक्टिक था. उन्होंने बताया कि उस समय उनके पीरियड्स आए थे. उनका मानना है कि उस समय कोई भी अपना बेस्ट नहीं दे पाया होता है. 2 दिन के लिए ये बहुत काम था.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 50 मिनट की थ्रिलर फिल्म, जिसमें साउथ और बॉलीवुड सुपरस्टार की दिखी जोड़ी; 2025 की बनी टॉप फिल्म
आयशा ने बताया कि किसी ने पूछा कि सेट पर कैसा था लेकिन उन्हें पता नहीं था कि हो क्या रहा है और सेट पर कौन-कौन था. अभिनेत्री बताती हैं कि उस समय गौरव भी सेट पर थे और उनका रिएक्शन ऐसा था कि वो भी हैं? क्योंकि उनके और क्रिस्टल के पास बिल्कुल भी समय नहीं. एक्ट्रेस कहती हैं कि उन दो दिनों में वेडिंग सीक्वेंस भी शूट होना था. उन्हें बहुत कुछ करना था. उन्होंने बताया कि बिल्कुल भी समय नहीं था और वो काफी थके हुए थे. आयशा ने कहा कि इतना डांस करने के बाद उनकी हड्डियां दर्द कर रही थीं और वो काफी इमोशनल भी थीं क्योंकि उनके पीरियड्स भी चल रहे थे. वो कंट्रोल नहीं कर पाईं और रोने लगीं. उन्होंने कहा कि ये खुशी के आंसू थे.
क्रिस्टल को लेकर बोलीं आयशा खान?
इसके साथ ही आयशा खान ने क्रिस्टल डीसूजा को लेकर भी बात की और उन्होंने उन्हें अपनी सीनियर कलाकार बताया. आयशा ने कहा कि क्रिस्टल ने अपने करियर में काफी काम किया है और जब उन्हें पता चला कि वो उनके साथ में एक गाना कर रही हैं तो उन्हें लगा कि सीनियर के नखरे होंगे लेकिन क्रिस्टल उनके लिए काफी स्वीट रहीं.
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
3 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
5 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
6 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
7 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
16 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
19 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
20 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 day ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines