हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Awarapan 2 ने पहले ही दिन तोड़े इतने रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म

Awarapan 2: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितने रिकॉर्ड तोड़े हैं?

विज्ञापन
Awarapan 2. image credit- social media

Awarapan 2: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही कमाल कर दिया है. फिल्म को ओपनिंग डे पर ही लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला है. साथ ही फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं और इमरान हाशमी की ये फिल्म साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने कौन-कौन-से रिकॉर्ड तोड़े हैं?

‘आवारापन 2’ ने तोड़े कई रिकॉर्ड

सैकनिल्क के मुताबिक, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है. फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ की नेट कमाई की है और इसी के साथ फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं, जिनमें ‘आवारापन 2’, इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है.

2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म

इसी के साथ ये फिल्म विशेष फिल्म्स और इमरान हाशमी की जोड़ी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है. इसके अलावा फिल्म ने पहले ही दिन ‘अवारापन’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. साथ ही ये फिल्म साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है और इसके आगे सिर्फ ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ हैं.

विज्ञापन

इन फिल्मों को भी पछाड़ा

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन ‘भूत बंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘धमाल 4’, ‘कॉकटेल 2’ और ‘अल्फा’ जैसी बड़ी फिल्मों की कमाई को भी तगड़ी पछाड़ दी है. कुल मिलाकर फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर क्लैश के बाद भी तगड़ी ओपनिंग कर ली है और अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म कौन-कौन-से रिकॉर्ड्स तोड़ती है.

‘आवारापन 2’ की कास्ट-कहानी

वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है. फिल्म की कहानी में इमरान हाशमी का किरदार अपने प्यार के लिए भी कुछ भी कर गुजरने को तैयार नजर आता है. बता दें कि ये फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Independence Day 2026: किसी ने लहराया तिरंगा, किसी ने शेयर किया पोस्ट, ऐसे आजादी का जश्न मना रहे स्टार्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola