Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और इसने बेहद आराम से 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने आज यानी 6वें दिन टिकट खिड़की पर कितनी कमाई की है?
फिल्म ‘आवारापन 2’ का कलेक्शन
Sacnilk के अनुसार, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का आज बॉक्स ऑफिस पर 6वां दिन यानी पहला बुधवार है. पहले बुधवार को इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 4.51 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि, अभी फिल्म की कमाई के ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि इसमें देर रात के शोज की कमाई शामिल नहीं है.
टोटल कमाई
इसी के साथ अगर फिल्म की 6 दिन की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ने 6 दिनों में 105.26 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इमरान हाशमी की ये फिल्म बेहद आराम से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म 150 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए कितना समय लेती है.
फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज को तैयार
फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ ढीली हो रही है और इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी आने के लिए बेकरार है. ऐसे में अब अगर ‘आवारापन 2’ की पकड़ ढीली होती है या इसकी कमाई में ओर गिरावट आती है, तो इस फिल्म के लिए और बड़े आंकड़े तोड़ना मुश्किल हो जाएगा.
ओपनिंग डे पर हुआ था क्लैश
गौरतलब है कि इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को बॉक्स ऑफिस पर 11 अगस्त को रिलीज किया गया था. उसी दिन सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई थी. ओपनिंग डे पर ही दोनों फिल्मों में तगड़ी टक्कर देखने को मिली. ऐसे में अब इनकी कमाई पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. देखने वाली बात होगी कि ‘आवारापन 2’ की कमाई कहां जाकर रुकेगी.
यह भी पढ़ें- कौन हैं ‘टॉक्सिक’ की डायरेक्टर Geetu Mohandas? निर्देशन से पहले एक्टिंग में भी काट चुकी बवाल
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
6 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines