Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और ये लगातार ताबड़तोड़ कलेक्शन करने में लगी हुई है. इस बीच फिल्म की कमाई के पांचवें दिन के आंकड़े भी आ गए हैं. आइए जानते हैं कि इसने पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया है और ये फिल्म 100 करोड़ क्लब से कितनी दूर है?
फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई
Sacnilk के अनुसार, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को खबर लिखे जाने तक 5.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, फिल्म की कमाई में गिरावट है, लेकिन फिर भी इसने टिकट खिड़की पर मजबूत पकड़ बना रखी है. इस फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और बदलाव संभव है.
टोटल कलेक्शन
इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सिर्फ पांच दिनों में 96.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है. इस आंकड़े को पार करने के लिए अब फिल्म को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि ये इसके बेहद करीब जा चुकी है.
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ क्लैश
गौरतलब है कि फिल्म ‘आवारापन 2’ के साथ सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई थी, जो बेहद कम कमाई कर पा रही है. वहीं, अब टिकट खिड़की पर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी आने के लिए बेकरार है और इस फिल्म की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.
फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज के लिए तैयार
ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म ‘आवारापन 2’ कितना कलेक्शन कर पाती और क्या ये फिल्म ‘टॉक्सिक’ के आने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ऐसे ही अपनी पकड़ बनाकर रखेगी या फिर इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिलेगी. अब इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 की बॉक्स ऑफिस पर फूली सांसें, सनी देओल की फिल्म ने 5वें दिन कितना कमाया?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines