Awarapan 2 Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं. फिल्म ने पहले दिन से टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है. जल्द ही फिल्म नए क्लब में भी शामिल हो जाएगी. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 17वें दिन कितनी कमाई की है?
फिल्म ‘आवारापन 2’ का कलेक्शन
Sacnilk.com के अनुसार, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने अपनी रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म की कमाई में शनिवार के मुकाबले हल्का उछाल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना रखी है और ये लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है.
टोटल कमाई
इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 148.10 करोड़ रुपये हो गई है और ये फिल्म जल्द ही 150 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी. वहीं, अगर फिल्म के डे वाइज कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 22.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और शानदार ओपनिंग की थी.
फिल्म का कलेक्शन
इमरान की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये की कमाई की. तीसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 26.00 करोड़ रुपये रहा. वहीं, फिल्म ने चौथे दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए और 5वें दिन 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. 6वें दिन इस फिल्म की कमाई 6.75 करोड़ रुपये रही और 7वें दिन फिल्म ने 6.00 करोड़ का बिजनेस किया था.
फिल्म का बिजनेस
इसके अलावा फिल्म ने 8वें दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी और 9वें दिन इसका कलेक्शन 8.25 करोड़ रुपये का हुआ था. फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 8.75 करोड़ रुपये और 11वें दिन 2.75 करोड़ का कारोबार किया था. इसी फिल्म ने 12वें दिन 3.75 करोड़ की कमाई की थी और 13वें दिन फिल्म ने 0.90 करोड़ का बिजनेस किया था.
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़
साथ ही फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 0.60 और 15वें दिन 1.20 करोड़ रुपये कमाए हैं और 16वें दिन इस फिल्म की कमाई 1.25 करोड़ रुपये हुई है. भले ही फिल्म की कमाई गिर रही है, लेकिन फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बना रखी है और ये लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है.
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ हुआ क्लैश
इमरान हाशमी की ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई थी और उसी दिन फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी बॉक्स ऑफिस पर आई थी. दोनों फिल्मों में पहले दिन टकराव हुआ, जिसका असर इनकी कमाई पर भी देखने को मिला है. हालांकि, ‘आवारापन 2’ ने अपनी पकड़ मजबूत रखी और कमाई कर रही है.
यह भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 5: संडे को कैसा रहा फिल्म का हाल, क्या कमा पाएगी 500 करोड़?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines