Awarapan 2 Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. ये फिल्म टिकट खिड़की पर लगातार कमाई कर रही है और इसने अपनी पकड़ बना रखी है. खास बात ये है कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ जैसी फिल्म के आने के बाद भी पीछे नहीं हटी और इसकी कमाई जारी है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 15वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘आवारापन 2’ का कलेक्शन
Sacnilk.com के अनुसार, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने अपनी रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को भी 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी जगह बना रखी है और इसका फायदा इसे लगातार मिल रहा है. फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसने टोटल 145.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
ओपनिंग डे की कमाई
गौरतलब है कि इमरान हाशमी की फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं, लेकिन फिर भी इस मूवी ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बनाकर रखी है. वहीं, फिल्म की बीते 14 दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 22.00 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था.
फिल्म का कलेक्शन
इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 26.00 करोड़ रुपये, चौथे दिन 9.25 करोड़ रुपये, 5वें दिन 9.75 करोड़ रुपये, 6वें दिन 6.75 करोड़ रुपये, 7वें दिन 6.00 करोड़ रुपये, 8वें दिन 5.75 करोड़ रुपये, 9वें दिन 8.25 करोड़ रुपये, 10वें दिन 8.75 का कलेक्शन किया है.
क्या 150 करोड़ क्लब में लेगी एंट्री?
फिल्म ‘आवारापन 2’ ने अपनी रिलीज के 11वें दिन 2.75 करोड़ रुपये, 12वें दिन 3.75 करोड़ रुपये, 13वें दिन 0.90 करोड़ रुपये और 14वें दिन 0.60 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि ये जल्द ही 150 करोड़ कमा लेगी. हालांकि, इसका पता आने वाले समय में ही लगेगा कि फिल्म ये आंकड़ा कब पार करेगी.
‘बंटवारा 1947’ से हुआ था क्लैश
बता दें कि फिल्म ‘आवारापन 2’ को 14 अगस्त को रिलीज किया गया था. इसी के साथ सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों की पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिली, जिसका सीधा असर दोनों ही फिल्मों की कमाई पर देखने को मिला है. हालांकि, अब देखने वाली बात ये भी होगी कि फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई कहां जाकर रुकेगी और ये टोटल कितना कलेक्शन करती है.
यह भी पढ़ें- Toxic को तीसरे दिन भी तगड़ा झटका, लगातार गिर रही कमाई, क्या 200 करोड़ नहीं कमा पाएगी यश की फिल्म?
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
1 hr agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
2 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
4 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
9 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
11 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
11 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines