हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Awarapan 2 जल्द करेगी 150 करोड़ क्लब में एंट्री, Batwara 1947 का 12वें दिन कैसा हाल? जानें कलेक्शन

Awarapan 2, Batwara 1947 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ मौजूद हैं. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का कलेक्शन?

विज्ञापन
‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन. IMAGE CREDIT- INSTAGRAM

Awarapan 2, Batwara 1947 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ अपना जलवा दिखा रही हैं. दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थीं और दोनों की रिलीज को 12 दिन हो गए हैं. इस बीच आइए जानते हैं कि इन दोनों ही फिल्मों ने 12 दिनों में कितना कलेक्शन कर लिया है?

फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई

पहले बात इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की करते हैं, तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 4.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव संभव है.

टोटल कलेक्शन

इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 12 दिनों में 143.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अगर फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही, तो जल्द ही ये फिल्म 150 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी. वहीं, अगर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की बात करें तो इस फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की कमाई

Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने अपनी रिलीज के 12वें दिन 0.55 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म ने 12 दिनों में सिर्फ 37.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो इसकी उम्मीद के हिसाब से बिल्कुल कम है. इस फिल्म के मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म अच्छा परफॉर्म करेगी, लेकिन इसने वैसा परफॉर्म नहीं किया है.

‘बंटवारा 1947’ की कमाई पर हुआ असर

गौरतलब है कि ये दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थी. 14 अगस्त को इन फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की टक्कर हुई, जिसका असर ‘बंटवारा 1947’ की कमाई पर साफ देखने को मिल रहा है. हालांकि, अब इन दोनों ही फिल्मों के लिए कमाई करना आसान नहीं होगा क्योंकि ‘टॉक्सिक’ रिलीज हो रही है.

विज्ञापन

फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज के लिए तैयार

साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. फिल्म ‘टॉक्सिक’ के आने से ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि, अब इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.

एडवांस बुकिंग में किया अच्छा परफॉर्म

वहीं, अगर फिल्म ‘टॉक्सिक’ की बात करें तो इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छा परफॉर्म किया है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म अपनी रिलीज के दिन यानी ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन करती है. उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन ही किसी बड़े आंकड़े को पार कर लेगी. अब इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Toxic के बाद आएंगी बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में, शाहरुख खान से लेकर रजनीकांत के फैंस की होगी बल्ले-बल्ले

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola