Arjun Rampal, Gabriella Demetriades: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स अब हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं. कपल ने शुक्रवार को गोवा में अपनी शादी को रजिस्टर करवाया है. इस खबर के बाद से ही फैंस खुशी से झूम रहे हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों के बीच उम्र का कितना फासला है? और गैब्रिएला, अर्जुन से कितनी छोटी हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं…
अर्जुन-गैब्रिएला की उम्र
पहले बात अर्जुन रामपाल की करते हैं. अगर अर्जुन रामपाल की उम्र की बात करें तो अभिनेता 53 साल के हैं. जी हां, 26 नवंबर 1972 को अर्जुन का जन्म हुआ था और इस हिसाब से वो 53 साल के हैं. वहीं, अगर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स की बात करें तो वो 39 साल की हैं. गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का जन्म 8 अप्रैल 1987 को हुआ था और इस हिसाब से वो 39 साल की हैं.
कपल में कितने साल का अंतर?
अब अगर दोनों की उम्र के फासले को देखा जाए, तो दोनों की उम्र में 14 साल का अंतर है. मतलब साफ है कि गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स, अर्जुन रामपाल से 5 या 10 नहीं बल्कि पूरे 14 साल छोटी हैं. गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला साल 2018 से एक-दूसरे के साथ हैं और दोनों की केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया जाता है.
कपल ने रजिस्टर कराई शादी
अब अर्जुन और गैब्रिएला ने हाल ही में गोवा में कोर्ट मैरिज कर अपने रिश्ते को कानूनी रूप दे दिया है. जानकारी है कि दोनों ने गोवा के बारदेज सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी रजिस्टर कराई है. शादी के बाद एक बार फिर गैब्रिएला के काम, उनकी सोशल मीडिया मौजूदगी और उनकी फैमिली लाइफ को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है और हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है.
कैसे हुई पहली मुलाकात?
वहीं, अगर अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स की पहली मुलाकात की बात करें तो दोनों काफी समय पहले एक कॉमन फ्रेंड (रजत पटेल) की पार्टी में मिले थे. हालांकि, जब गैब्रिएला बहुत कम उम्र की थीं और तब दोनों के बीच कोई खास बातचीत या जुड़ाव नहीं हुआ था. इसके बहुत समय बाद, जब दोनों अपने पिछले रिश्तों से बाहर आए, तो वो दोबारा मिले और एक-दूसरे के करीब आए और फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं.
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के बारे में
गैब्रिएला की बात करें तो वो सिर्फ मॉडल और एक्ट्रेस ही नहीं हैं बल्कि एक सफल फैशन एंटरप्रेन्योर भी हैं. साल 2012 में उन्होंने ‘डेम’ नाम का रेडी-टू-वियर वुमेन्सवियर लेबल शुरू किया था. इसके अलावा उन्होंने VRTT विंटेज नाम का एक क्यूरेटेड रिसेल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया, जो सर्कुलर फैशन को बढ़ावा देता है. गैब्रिएला ने अपनी लाइफ में खूब नाम कमाया है.
यह भी पढ़ें- कौन हैं अर्जुन रामपाल की दूसरी पत्नी? जिनके साथ 8 साल तक लिव-इन में रहे एक्टर
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines