Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. 26 जून को अर्जुन कपूर का बर्थडे होता है. इस खास मौके पर फैमिली से लेकर फ्रेंड्स और फैंस तक सभी ने अर्जुन को जन्मदिन की बधाई दी. अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने भी अपने भाई के बर्थडे पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है. साथ ही लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. आइए जानते हैं कि अंशुला ने क्या लिखा है?
अंशुला कपूर ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में अंशुला ने अपने भाई का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें अर्जुन कपूर के बचपन की कई फोटोज और अंशुला के साथ बिताए उनके खास पल हैं. अंशुला ने अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में भी अपने दिल की बात लिखी है.
अंशुला ने लिखा कैप्शन
अंशुला ने लिखा कि मेरे पहले दोस्त, मेरे पहले साथी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. साथ ही मेरे पहले रक्षक, मेरी पहली सुरक्षित जगह और मेरे सबसे बड़े समर्थक अर्जुन कपूर. मुझे तुम्हारे बिना की दुनिया याद नहीं और सच कहूं तो मैं तुम्हारे बिना की दुनिया की कल्पना भी नहीं कर सकती. मेरे हर रूप को तुम्हारी छोटी बहन होने का सौभाग्य मिला है और मैं इसे किसी और रूप में नहीं चाहती.
क्या बोलीं अंशुला?
इस साल मेरी तुम्हारे लिए बस एक ही दुआ है कि जिंदगी तुम्हारे साथ उतनी ही मेहरबान रहे जितनी तुम हमेशा अपने प्रियजनों के साथ रहे हो. तुम्हारा दिल हल्का रहे, तुम्हारे सपने पूरे होते नजर आए, तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान हमेशा बनी रहे और तुम कभी यह ना भूलो कि तुम्हें कितना प्यार किया जाता है.
अर्जुन कपूर ने शेयर किया पोस्ट
अंशुला ने आगे लिखा कि हमेशा मेरा साथ देने और जिंदगी को अनगिनत तरीकों से खुशनुमा, मजेदार, सुरक्षित और परिपूर्ण बनाने के लिए धन्यवाद, शायद तुम कभी समझ भी ना पाओ. लव यू भाई और इसके साथ दिल की इमोजी शेयर की है. अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो केक काटते नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें- मौत के 9 दिन बाद हुआ Sanchita Ugale का अंतिम संस्कार, अब भी उठ रहे कई सवाल, परिवार ने लगाए हैं आरोप
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
2 days ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines