आमिर खान और अरिजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगा है. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसकी इन दिनों सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा है. मशहूर गायक अरिजीत सिंह और बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पर एक कॉलेज के प्रिंसिपल ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि वो अवैध तरीके से सरकारी कॉलेज में अवैध तरीके से घुस गए थे. मामले का कथित तौर पर सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. हालांकि, कुछ ही घंटों के बाद इसे हटाना पड़ा था.
कॉलेज के प्रिंसिपल का दावा
बताया जा रहा है कि यह घटना मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज स्थित रानी धन्य कुमारी कॉलेज की है. सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल अजय अधिकारी ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर दो वीडियो क्लिप शेयर की और इसमें दावा किया कि अरिजीत, आमिर और लगभग 20 अन्य लोग रात 1 बजे के बाद बिना किसी आधिकारिक अनुमति के कॉलेज परिसर में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, न्यूज 24 इन वीडियोज पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: 90s का वो फ्लॉप स्टार किड! जिसके लिए 2025 बना वरदान, सिर्फ दो फिल्मों ने ही की 2000 करोड़ से ज्यादा कमाई
कथित तौर पर बताया जा रहा है कि कॉलेज के प्रिंसिपल ने उन पर आरोप लगाया कि करीब दस मोटरसाइकिल सवार सुबह 1.05 बजे कॉलेज परिसर में दाखिल हुए. कहा जा रहा है कि उन्होंने कॉलेज परिसर में लगभग एक घंटा बीस मिनट बिताया. कथित तौर पर ये भी कहा जा रहा है कि उन्होंने इनडोर गेम्स हॉल में बैडमिंटन खेला और बिना अनुमति के शूटिंग की. कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के अनुसार, वो सुबह 2:25 बजे परिसर से चले गए.
प्रिंसिपल ने डिलीट की पोस्ट
इतना ही नहीं, जब ये मामला सोशल मीडिया पर सामने आया तो ये तेजी से वायरल होने लगा. हालांकि, कुछ ही घंटों में अजय अधिकारी ने वीडियो और अपने आरोपों दोनों को ही डिलीट कर दिया. यही नहीं कथित तौर पर उन्होंने अंग्रेजी में एक और पोस्ट साझा की थी, जिसमें लिखा था कि पोस्ट डिलीट करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
यह भी पढ़ें: कितनी है Jaideep Ahlawat की नेटवर्थ? हरियाणा का जाट कैसे बना ‘द फैमिली मैन’ स्टार?
कानून और नियम सभी के लिए समान- अजय अधिकारी
बयान हटाए जाने के बाद अजय अधिकारी ने साफ किया किया था कि वो अरिजीत सिंह और आमिर खान का पर्सनली सम्मान करते हैं लेकिन उन्होंने ये भी क्लीयर किया कि कानून और नियम सभी के लिए समान नहीं होने चाहिए. अधिकारी ने ये भी आरोप लगाया कि अस्थायी नाइट गार्ड पर दबाव डालकर गेट खुलवाया गया और कॉलेज का बिजनेस के तौर पर उपयोग किया.
सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि पोस्ट के बाद प्रिंसिपल को कई जगहों से कॉल और मैसेज आए, जिसकी वजह से उन्हें मजबूरन इस पोस्ट को हटाना पड़ा.
अरिजीत सिंह के घर पर ठहरे हैं आमिर खान!
यही नहीं, आमिर खान को लेकर जानकारी ये भी सामने आ रही है कि वह अरिजीत सिंह के घर पर ठहरे हुए हैं, जो कि जियागंज में है. शुरुआत में खबरें थी कि वो अरिजीत सिंह को संन्यास लेने के फैसले को बदलने के लिए मनाने के लिए गए थे लेकिन बाद में साफ हुआ कि दोनों किसी प्रोजेक्ट पर साथ में काम कर रहे हैं. इसी सिलसिले में मिस्टर परफेक्शनिस्ट मुर्शिदाबाद में थे. हालांकि, इस मामले को लेकर ना तो आमिर खान और ना ही अरिजीत सिंह से कोई रिएक्शन सामने आया है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines