Anushka Sharma, Virat Kohli: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर ही अपनी पसंदीदा जगहों पर जाते रहते हैं. हालांकि, दो जगह ऐसी भी हैं, जहां कपल को ज्यादातर देखा जाता है. इतना ही नहीं बल्कि कहा तो ये भी जाता है कि ये दोनों जगह कपल की फेवरेट जगहों में से हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी दो जगह हैं?
आध्यात्मिक जगहों को खास महत्व
ये तो सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आध्यात्मिक जगहों को खास महत्व देते हैं. इन दोनों जगहों की बात करें तो कैंची धाम और वृंदावन के प्रेमानंद महाराज आश्रम उनकी फेवरेट जगहों में शामिल हैं, जहां उन्हें सुकून और शांति मिलती है. कपल को कई बार यहां पर देखा जा चुका है और इंटरनेट पर उनके वीडियो तक वायरल हो चुके हैं.
प्रेमानंद महाराज का आश्रम (वृंदावन) और कैंची धाम
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा ही सुकून और आस्था से जुड़ना पसंद करते हैं. बीते कुछ सालों में उनकी ट्रेवलिंग जर्नी में आध्यात्मिकता का असर खूब देखने को मिला है. अनुष्का और विराट प्रेमानंद महाराज का आश्रम (वृंदावन) और कैंची धाम पर कई बार जा चुके हैं और अब बहुत लोग वहां जाते हैं.
दूर-दूर से आते हैं भक्त
गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की वजह से ही कैंची धाम आश्रम के बारे में लोग जानने लगे हैं. हालांकि, ऐसा नहीं है कि ये जगह पॉपुलर नहीं है बल्कि इन दोनों से पहले कैंची धाम वर्ल्ड के फेमस लोग स्टीव जॉब्स और मॉर्क जकरबर्ग भी जा चुके हैं. बता दें कि इस खूबसूरत जगह का केंद्र हैं नीम करोली बाबा, जिनके भक्त पूरे विश्व में हैं और दूर-दूर से वहां जाते हैं.
कहां-कहां हैं दोनों जगह?
कैंची धाम उत्तराखंड के कुमाऊं पहाड़ों में बसा हुआ है, जो नैनीताल से करीब 40 किमी. दूर है. यह कोसी नदी के किनारे स्थित है और चारों तरफ हरे-भरे चीड़ के पेड़ों से घिरा हुआ है. आज के समय में दुनियाभर के लोग वहां जाते हैं और दर्शन करते हैं. वहीं, वृंदावन के पवित्र शहर में प्रेमानंद महाराज का आश्रम स्थित है. विराट और अनुष्का अक्सर ही वहां पर जाते रहते हैं. कपल के अलावा दुनियाभर के लोग प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते हैं.
यह भी पढ़ें- 8 एपिसोड वाली वो सीरीज, जो 4 सालों से बनी है इंडिया की टॉपर, आपने देखी?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines