Anushka Sharma-Virat Kohli Trolled: बॉलीवुड के पॉवर कपल की बात होती है, तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम सबसे पहले आता है. विराट और अनुष्का का अपना तगड़ा फैनबेस है, जो उन्हें बेहद पसंद करता है, लेकिन इस बीच अब कपल को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर लोगों का ये चहेता कपल क्यों ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है?
विराट और अनुष्का की फोटोज वायरल
दरअसल, हाल ही में विराट और अनुष्का की वृंदावन से कुछ फोटोज सामने आईं. इस दौरान दोनों को बहुत सिंपल और सादगी भरे अंदाज में देखा गया. इतना ही नहीं बल्कि अनुष्का सलवार सूट में थीं और दोनों नंगे पैर प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे थे. अक्सर ही विराट और अनुष्का आध्यात्मिक गुरुओं से मिलने जाता है, लेकिन इस बार लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया.
लोगों ने किया ट्रोल
विराट और अनुष्का की वृंदावन से तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ लोगों ने छात्रों के प्रोटेस्ट मुद्दे पर चुप रहने के लिए कपल की आलोचना की. एक यूजर ने लिखा कि कैसे इंडियन हो, जंतर-मंतर जाओ. दूसरे यूजर ने कहा कि जो हो रहा है अगर आप उस पर नहीं बोल सकते, तो भारत मत आना.
क्या बोले ट्रोलर्स?
इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि क्या फायदा ऐसी भक्ति का, जो सच के लिए आवाज ही ना उठा पाओ. एक अन्य ने लिखा कि बच्चों के लिए कुछ बोला. एक और ने कहा कि विराट ने धुरंधर फिल्म के बारे में बोला, लेकिन बच्चों के लिए कुछ नहीं बोला. एक और यूजर ने कमेंट किया कि लानत है ये बच्चों के लिए नहीं बोल सकते. इस पर लोगों ने अपना-अपना गुस्सा दिखाया है.
जंतर-मंतर पर छात्रों का धरना जारी
गौरतलब है कि जून के महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का धरना जारी है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है. इसमें शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी, खासकर NEET परीक्षा पेपर लीक के आरोपों को लेकर विरोध हो रहा है. साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस महीने की शुरुआत में इस प्रदर्शन में शामिल हुए और जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की थी.
प्रदर्शनकारियों की सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत
हाल ही में प्रदर्शनकारियों की सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत भी हुई, लेकिन प्रदर्शन अभी भी जारी है. वहीं, विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, लेकिन उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया. अब देखना होगा कि मामले में आगे क्या होता है.
यह भी पढ़ें- Jana Nayagan ने एडवांस बुकिंग में काटा बवाल, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों रुपये, जानें कलेक्शन
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines