ब्रांडेड बैग लेकर एयरपोर्ट जाती दिखीं Anushka, इस पर्स की कीमत में आप खरीद सकते हैं कार

Anushka Sharma Hand Bag: अनुष्का शर्मा के पास कई महंगे हैंडबैग हैं, उनके पास Christian Dior’ कंपनी का हैंडबैग है, जो सबसे महंगे पर्स में से एक बताया जाता है।

Anushka handbag price

image credit-instagram

Anushka Sharma Hand Bag: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबरों के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में अनुष्का ब्लैक कलर के जैकेट और हाथों में बैग लिए दिख रही हैं । एक्ट्रेस ने हाथ में बैग कैरी किया हुआ है और इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर के शूज कैरी किए हुए हैं। अनुष्का को इस लुक में एयरपोर्ट की ओर जाते हुए देखा जा सकता है , एक्ट्रेस एयरपोर्ट के पास पहुंचते ही पीछे मुड़कर पैपराजी को हंसते हुए पोज देती हैं ।

फैंस को भी एक्ट्रेस का लुक बेहद पसंद आ रहा है, अब आपको एक्ट्रेस के महंगे हैंडबैग के बारे में बताते हैं उनके हैंडबैग की कीमत क्या है, इसकी कीमत जान आपको हैरानी होगी । इंस्टेंट बॉलीवुड के पेज पर अनुष्का का ये वीडियो शेयर किया गया है, पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक अनुष्का शर्मा का हैंडबैग एक लाख 33 हजार 293 रुपए का है । अनुष्का के इस वीडियो पर फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है, एक ने लिखा, सब्जी मार्केट का थैला लग रहा है,  दूसरे ने लिखा, सीमेंट का थैला लग रहा है एक ने लिखा, कीमत जो भी हो हमें अच्छा नहीं लगा ।

Christian Dior’ कंपनी का बैग रखती हैं अनुष्का

अनुष्का इससे पहले भी कई बार अपने बैग को लेकर चर्चा में आई हैं, एक्ट्रेस को उनके लैविश लाइफ स्टाइल के लिए जाना जाता है एक्ट्रेस के पास कलेक्शन में सैंट लॉरेंट Laurent का Rive Gauche टोट बैग है। इसके साथ ही उनके पास एक ‘Christian Dior’ कंपनी का बैग भी है, जो उनके सबसे महंगे पर्स में से एक है, इसके अलावा एक्ट्रेस के पास कई महंगे पर्स की भरमार है।

क्या प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा ? 

दूसरी तरफ अनुष्का अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अनुष्का अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और रिपोर्ट के मुताबिक वो फॉर्मल तरीके से ही दुनिया के साथ अपनी प्रेगनेंसी की खबर शेयर करेंगी।  लेकिन अभी तक  अनुष्का और  विराट की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ