Anushka Sharma and Virat Kohli: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Anushka Sharma and Virat Kohli) की शादी को 6 साल पूरे हो गए हैं, कपल 2017 में शादी के बंधन में बंधा था। दोनों आपस में एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों की केमिस्ट्री की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी सामने आते रहते हैं। आज उनकी एनिवर्सरी पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ टॉप सीक्रेट्स के बारे में बताते हैं जो कपल एक दूसरे को लेकर सोचते हैं। दोनों एक दूसरे को अपना बेस्ट पार्टनर मानते हैं और विराट ने कई इंटरव्यूज में भी इस बात का खुलासा किया है कि अगर वो अनुष्का से शादी नहीं करते तो वो आज कहां होते। अनुष्का ने इटली में शादी की थी और जिस साल कपल ने शादी की तो उन्होंने सबको इस बात से हैरान कर दिया था, क्योंकि किसी को भी अंदाजा नहीं था कि ये दोनों शादी करने वाले हैं।
अनुष्का ने ये भी कहा था, वो अपनी शादी को बिल्कुल रियल रखना चाहते थे। हमे इसे पब्लिक नहीं करना चाहते थे, क्योंकि अगर हम इसे पब्लिक करते हैं तो ये हमें याद दिलाता है कि हम सेलिब्रेटी हैं। अनुष्का ने एक बार ये भी बताया था कि वो अपने माता-पिता के खातिर भी इस शादी को सबके सामने लाना नहीं चाहती थीं, उन्होंने कहा था, हमारे माता-पिता ने हमारे लिए बहुत कुछ खोया है और हमारे बुरे टाइम में हमें बहुत सपोर्ट किया है। इसलिए हम शादी को पब्लिक करके इसके महत्व को कम नहीं करना चाहते थे।
अनुष्का को बेस्ट फ्रेंड मानते हैं विराट
साथ ही विराट ने भी अपने कई इंटरव्यूज में अनुष्का को लेकर बयान दिया है, उन्होंने कहा है, कि अनुष्का ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है, उन्होंने ये भी कहा था कि अगर मैं उनसे नहीं मिलता तो आज मैं वो नहीं होता जो आज हूं, उन्होंने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया और ये चीज मेरे क्रिकेट में बखूबी दिखी है। अनुष्का मेरी बेस्ट फ्रेंड और मेरी अच्छी पार्टनर हैं। दोनों कपल एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं ये बात उन्होंने कई इंटरव्यूज में कबूली है, विराट हमेशा रियल रहते हैं, यही कारण है कि अनुष्का ने उनसे शादी की। साथ ही कपल के रिश्ते में और हसीन पल तब आया जब 11 जनवरी को उनकी बेटी वामिका ने इस दुनिया में कदम रखा, तब अनुष्का और विराट की खुशी सातवें आसमान पर थी।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
3 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
3 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
4 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
4 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
4 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines