Sandeep Reddy Vanga: ‘एनिमल’ (Animal) में विलेन का रोल निभाने वाले अभिनेता सिद्धांत कार्निक ने फिल्म के डायरेक्टर के बारे में मीडिया को एक बड़ी बात बताई है। वो ‘एनिमल’ फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के संघर्षों के बारे में बात कर रहे थे। साथ ही उन्होंने फिल्म की संवेदनशीलता पर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) को घेरने वाले कई फिल्मी आलोचकों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि लोगों को नहीं मालूम है कि संदीप रेड्डी वांगा किन परिस्थितियों से लड़कर यहां तक पहुंचे हैं। आर्ट को लेकर उनकी समझ पर कोई सवाल नहीं कर सकता है।
फिल्म निर्माण के लिए बेच दी 36 एकड़ पुश्तैनी जमीन
सिद्धांत कार्निक ने ये सारी बातें सिद्धार्थ कन्नन को एक इंटरव्यू के दौरान कही है। कार्निक ने ‘एनिमल’ पर लग रहे तमाम आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि ‘ये फिल्म अपने मुख्य पात्र के बुरे कर्मों को ग्लोरिफाई नहीं कर रही है।’ आगे उन्होंने बताया कि ‘लोगों को संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की पर्सनल लाइफ की जद्दोजहद और फैमली द्वारा किए गए त्याग के बारे में मालूम होना चाहिए। फैमली ने संदीप की फिल्में बनाने में मदद के लिए 36 एकड़ पुश्तैनी जमीन बेच दी थी। इस जमीन पर उनका पुश्तैनी आम का बगीचा हुआ करता था’।
ये भी पढ़ें-Dunki Promotion के लिए शाहरुख खान ने शेयर किए पांच वीडियो
परिवार ने किया खूब सपोर्ट
सिद्धांत कार्निक ने संदीप के भाई का जिक्र करते हुए कहा कि ‘उनका भाई प्रणय उन्हें सपोर्ट करने अमेरिका से यहां आया था।’ प्रणय ने मुझे बताया कि वो अपने फिल्मी करियर की शुरुआती दिनों में भी लोगों की मदद किया करते थे। शुरू में एक डायरेक्टर के तौर पर उन्हें ढंग का काम नहीं मिल रहा था। बाद में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक कंपनी का निर्माण किया, लेकिन ऐन वक्त पर उनके इन्वेस्टर्स ने इन्वेस्ट करने से मना कर दिया। अब उनके पास फिल्म बनाने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये और चाहिए थे, और इसकी व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। फिर परिवार ने जमीन बेचने का फैसला लिया था।
इस तरह से पैसा जमा करके उन्होंने ‘अर्जुन रेड्डी’ फिल्म का निर्माण किया था। ये एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। फिर शाहिद कपूर स्टारर ‘कबीर सिंह’ बनाई। ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर थी। तीसरी फिल्म रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ है, जो सुपर डुपर हिट साबित हो रही है। इन 3 सुपरहिट फिल्मों से वो अबतक 1267 करोड़ रुपये कमा चुके हैं।
संबंधित खबरें
गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 day agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 day ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines