Nayak 2 Confirmed: हिंदी सिनेमा ने कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जिनकी आज भी चर्चा होती हैं. कुछ फिल्मों के सीक्वल का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके दूसरे पार्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था और अब ये कंफर्म कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं.
फिल्म ‘नायक’
अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ का अपना फैनबेस है और इस फिल्म को लोगों का आज भी उतना ही प्यार मिलता है. कुछ समय से फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा हो रही थी और अब ये कंफर्म हो गया है. दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए फिल्म निर्माता दीपक मुकुट, जिनके पास पहली फिल्म का कॉपीराइट था, उन्होंहे पुष्टि की कि वो और अनिल कपूर ‘नायक 2’ को मिलकर बना रहे हैं.
क्या अनिल सीक्वल में नजर आएंगे?
उन्होंने कहा कि मैं और अनिल मिलकर फिल्म बना रहे हैं. अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि कई बातचीत चल रही हैं. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि सीक्वल पर काम चल रहा है और वे दोनों मिलकर फिल्म का निर्माण करेंगे. इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या अनिल सीक्वल में नजर आएंगे? तो उन्होंने पुष्टि की कि हां बिल्कुल आएंगे.
तमिल भाषा की फिल्म ‘मुधलवन’ की रीमेक
गौरतलब है कि अनिल कपूर की ये फिल्म तमिल भाषा की फिल्म ‘मुधलवन’ की रीमेक थी. इस फिल्म में अनिल के अलावा रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल और जॉनी लीवर भी थे, जिन्होंने फिल्म में बेहद शानदार काम किया था. इसके अलावा अभी ‘नायक 2’ को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म को लेकर जमकर चर्चा हो रही है.
लोगों में एक्साइटमेंट
साथ ही फिल्म ‘नायक 2’ पर आए इस अपडेट के बाद फैंस भी बेहद खुश हो गए हैं और इस फिल्म के लिए लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म के बारे में अगला अपडेट कब आएगा?
यह भी पढ़ें- 6 महीने की बेटी को छोड़ काम पर आया कपल, Siddharth-Kiara का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines