Aditya Roy Kapoor and Ananya Panday: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडेको लेकर लंबे समय से डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं, हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। अब अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ (Kho gaye Hum Kahan) ओटीटी पर बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। दोनों साथ में इसकी स्क्रीनिंग पर पहुंचे हैं। अनन्या पांडे ने स्क्रीनिंग के लिए व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लैक स्कर्ट पहनी हैं, इसे उन्होंने ब्लैक ब्लेजर के साथ कैरी किया है। एक्ट्रेस इस लुक में बहुत ग्लैमरस लग रही हैं और साथ ही आदित्य ने एकदम सिंपल लुक रखा, उन्होंने ग्रे और ब्लैक कॉम्बिनेशन वाली शर्ट को जींस के साथ पेयर किया है, एक्टर इस लुक में बहुत हैंडसम लग रहे हैं।
‘आप लोग शादी कब कर रहे हैं’
फैंस ने उनके वीडियो पर कमेंट्स की बौछार कर दी है, एक यूजर ने लिखा, आप लोग शादी कब कर रहे हैं। दूसरे ने लिखा, गुड लुकिंग कपल, तीसरे यूजर ने कहा, दोनों की शादी की एल्बम आ गई, एक ने लिखा, बेस्ट जोड़ी बनेगी ये। वहीं कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया है।
ये भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचा रही Animal
क्या होगा आदित्य का अगला प्रोजेक्ट?
अनन्या की फिल्म की अगर बात करें तो डायरेक्टर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ ये उनका पहला प्रोजेक्ट है। ये 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अनन्या के अलावा, सिद्धांत, दिव्या जगदाले, कल्कि कोचलिन, आन्या सिंह, रोहन गुरबक्सानी, विजय मौर्य, सुचित्रा पिल्लई राहुल वोहरा और भी हैं। ड्रीम गर्ल (Dream Girl Actress) एक्ट्रेस जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘कॉल मी बे’ में भी नजर आने वाली है ये भी ओटीटी पर रिलीज होगी। आदित्य रॉय कपूर ने हाल ही में नाइट मैनेजर के साथ अपना पहला ओटीटी डेब्यू किया । वो जल्द ही डायरेक्टर अनुराग बासु के साथ मेट्रो इन दिनों के लिए जुड़ने वाले हैं ।
संबंधित खबरें
11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
12 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
18 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
21 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
22 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
23 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines