Amitabh Bachchan Blockbuster Film: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. आज हम आपको बिग बी की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका तुर्की में भी रीमेक बना था. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने 57 अवॉर्ड अपने नाम किए थे. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्लैक’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्लैक’ है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ रानी मुखर्जी भी नजर आई थी. दोनों ने बेहद कमाल का काम किया था और फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म में रानी एक दिव्यांग लड़की के रोल में थीं.
तुर्की में बना रीमेक
अमिताभ बच्चन की बात करें तो वो फिल्म में एक टीचर के किरदार में थे. इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया बल्कि साल 2013 में तुर्की के डायरेक्टर उगुर युसेल ने इसे ‘बेनिम दुन्याम’ के नाम से दोबारा बनाया. बता दें कि बॉलीवुड की बहुत कम फिल्में ऐसी हैं, जिनका इंटरनेशनल रीमेक बना है. हालांकि, फिल्म ‘ब्लैक’ इसमें से एक है.
बिग बी का किसिंग सीन
इसके अलावा अगर फिल्म ‘ब्लैक’ की बात करें तो इस फिल्म में बिग बी ने 36 साल छोटी एक्ट्रेस संग पहली बार किसिंग सीन भी दिया था. बता दें कि जब अमिताभ बच्चन और रानी ने फिल्म में काम किया था, उस वक्त दोनों में 36 साल का अंतर था. हालांकि, फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा था.
फिल्म ने जीते लगभग 57 अवार्ड
इस फिल्म को बॉलीवुड की मास्टरपीस माना जाता है. फिल्म को नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट फीचर फिल्म और अमिताभ को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था. इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा फिल्मफेयर में इसने 11 अवॉर्ड्स जीते, जो एक रिकॉर्ड था. वहीं, अगर आईएमडीबी की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने अलग-अलग अवॉर्ड शोज में लगभग 57 अवार्ड जीते थे.
ओटीटी पर मौजूद है फिल्म
इसके अलावा अगर फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म को 22 करोड़ रुपये में बनाया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 66 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके अलावा अगर फिल्म की आईएमडीबी पर रेटिंग की बात करें तो इसे 8.1 की रेटिंग मिली है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है और नेटफ्लिक्स पर भी देखी जा सकती है.
यह भी पढ़ें- राजेश खन्ना या अमिताभ बच्चन… कौन था 80 के दशक का सबसे ज्यादा फीस लेने वाला सुपरस्टार?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines