Ameen sayani Death: रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले वेटरन रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी आज हमेशा के लिए मौन हो गए। 91 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
एक समय था जब उनके बारे में कहा जाता था कि भारत में शायद ही कोई ऐसा है, जो उन्हें सुनने के बाद उनकी आवाज का मुरीद न बना हो। अमीन के करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो से हुई थी। अमीन सयानी ही वो व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत में रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई । एक दौर में लोगों के बीच उनकी आवाज और उनके प्रोग्राम ‘गीतमाला’ की गजब की दीवानगी थी।
एक हेल्थ फूड के कारण मिला पहला ब्रेक
अमीन 9 साल के रहे होंगे, जब उनके भाई हामिद सयानी उन्हें ऑल इंडिया रेडियो ले गए और कहा कि अपनी आवाज रिकॉर्ड कर के खुद सुनो। 1952 में जब रेडियो के लिए कुछ प्रोग्राम रिकॉर्ड होने लगे तो अमीन को एक हेल्थ ड्रिंक के लिए रिकॉर्ड करने को कहा गया।
दरअसल, उस दिन वो अनाउंसर नहीं आए थे, जो उस हेल्थ ड्रिंक को प्रोमट करने के लिए रिकॉर्ड किया करते थे। उस जमाने में उसी तरह से ऐड किए जाते थे। अनाउंसर का नहीं आना अमीन के लिए मौक बन गया। वहां मौजूद लोगों को अमीन का काम और उनकी आवाज दोनों इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने कहा कि तुम रोज आया करो। यही से रेडियो की दुनिया में अमीन के आवाज पहचान हुई।
54 हजार प्रोग्राम किए रिकॉर्ड, फिल्मों में भी निभाई अनाउंसर की भूमिका
अमीन सयानी ने अपने 6 दशक के लंबे करियर में कुल 54 हजार प्रोग्राम रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने कई जिंग्ल्स और वॉइस ओवर भी रिकॉर्ड किए, जिनकी संख्या करीब 19 हजार है।
अमीन ने तीन देवियां, बॉक्सर, भूत बंगला जैसी फिल्मों में अनाउंसर का किरदार भी निभाया है।
फिल्मों में मिलता था विलेन का रोल
अमीन से अक्सर एक सवाल पूछा जाता था कि उन्होंने फिल्मों में काम क्यों नहीं किया। इसके जवाब में अमीन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी भी चाहत थी कि वो सिल्वर स्क्रीन पर दिखें। कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स की तरफ से उन्हें ऑफर भी मिले। मगर उन्हें सभी ऑफर्स विलेन के रोल के लिए मिले थे।
अमीन फिल्मों में करियर तो बनाना चाहते थे, लेकिन एक हीरो के तौर पर, इसलिए वो सभी ऑफर्स को मना कर दिया करते थे।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
2 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
3 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
3 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
3 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
3 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines