Ali Fazal in 3 Idiots: राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की फिल्म 3 इडियट्स तो आपको याद ही होगी। साल 2009 में आई कॉलेज लाइफ स्टूडेंट्स पर आधारित इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था । आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी इसमें लीड रोल में थे, साथ ही अली फजल ने भी इस फिल्म से डेब्यू किया था। अली फजल (Ali Fazal) ने एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया, फिल्म की शूटिंग के दौरान अली फजल की शर्ट फट गई थी, जिसके बाद राजकुमार हिरानी ने अली को गिफ्ट में एक जैकेट दे दी थी ।
ये सब कैसे हुआ और राजकुमार हिरानी ने अली फजल को इस रोल के लिए कैसे सलेक्ट किया, इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं। अली ने इंटरव्यू के दौरान बताया था, राजकुमार हिरानी सर ने मुझे पृथ्वी थिएटर में प्ले करते हुए देखा था। तब मैं कॉलेज के तीसरे साल में था, उन्होंने बताया उनकी एक टी शर्ट थी, जिसे वो हफ्ते में चार बार पहनते थे और ऑडिशन के लिए भी वो वही टी शर्ट पहनकर गए थे।
40 में फैशन स्ट्रीट से खरीदी थी टी शर्ट
फिल्म में एक सीन था जहां उनकी शर्ट का फटना तय था, इस बात पर राजकुमार हिरानी ने अली को संवेदना जताते हुए कहा, कोई नहीं तुम्हारी इस टी शर्ट को मैं सिल दूंगा, अली आगे बताते हैं, भले ही वो फट गई थी, लेकिन आज भी मेरे पास वो टी शर्ट है और इसे मैंने 40 रुपए में मुंबई के फैशन स्ट्रीट से खरीदा था, अली ने ये भी बताया, राजकुमार सर ने उन्हें अपनी एक जैकेट मुझे गिफ्ट में दे दी थी ।
ये भी पढ़ें- फिर फैले Navya Nanda और Siddhant Chaturvedi के डेटिंग रूमर्स
अली ने फिल्म में जॉय लोबो का किरदार निभाया था, उन्होंने एक ऐसे स्टू़डेंट का रोल प्ले किया है, जिसे मशीनों से प्यार है, लेकिन उसका प्रोजेक्ट डॉ. वीरू सहस्त्रबुद्धे ने रिजेक्ट कर दिया था । बोमन ईरानी ने फिल्म में वीरू सहस्त्रबुद्धे का रोल प्ले किया था ।
संबंधित खबरें
'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
4 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
5 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines