Mahakali Teaser Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘महाकाली’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म का टीजर बेहद कमाल का है और इसमें अक्षय खन्ना एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर टीजर की आते ही चर्चा होने लगी है क्योंकि इसके डायलॉग भी बेहद दमदार हैं.
शुक्राचार्य के किरदार में अक्षय खन्ना
फिल्म ‘महाकाली’ का पहला लुक जैसे ही इंटरनेट पर आया, तो इसने लोगों का दिल जीत लिया. फिल्म में अक्षय खन्ना बहुत ही अलग लुक में नजर आए हैं. इस फिल्म में अक्षय को शुक्राचार्य के किरदार में देखा जाएगा. फिल्म के टीजर वीडियो में अक्षय ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है.
यूजर्स ने की तारीफ
टीजर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि हर रोज अक्षय खन्ना कमाल. एक दूसरे यूजर ने कहा कि अक्षय खन्ना ने कमाल कर दिया. एक और यूजर ने कहा कि रोंगटे खड़े हो गए. एक ने कहा कि ये तो पीक है. एक और ने लिखा कि क्या लुक है. एक ने कहा कि धमाकेदार फिल्म होगी. एक और ने लिखा कि अक्षय ने तो बवाल काट दिया. इस तरह लोगों ने फिल्म के टीजर की तारीफ की है.
रिलीज डेट का भी ऐलान
गौरतलब है कि फिल्म के टीजर के साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. भले ही फिल्म का टीजर आ गया है, लेकिन अभी इसकी रिलीज में समय है और इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा. दरअसल, फिल्म के टीजर के आखिरी में इसकी रिलीज डेट रिवील की गई है, जो अगले साल की है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
अक्षय खन्ना की फिल्म ‘महाकाली’ की रिलीज की अगर बात करें तो इस फिल्म को अगले साल यानी 2027 में 8 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. इसका मतलब साफ है कि फिल्म की रिलीज में अभी कई महीने हैं और लोगों का अगले साल ये फिल्म देखने को मिलेगी, लेकिन तब तक फिल्म का इंतजार करना होगा.
‘धुरंधर’ में जलवा दिखा चुके हैं अक्षय खन्ना
इसके अलावा अगर फिल्म की बात करें तो प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की नई फिल्म ‘महाकाली’ में अभिनेता अक्षय खन्ना असुरों के गुरु शुक्राचार्य के खूंखार और हैरान कर देने वाले अवतार में नजर आ रहे हैं. अक्षय का लुक इतना दमदार है कि फिल्म के टीजर ने आते ही लोगों का दिल जीत लिया है और यही वजह है कि इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है. बता दें कि इसके पहले अक्षय खन्ना फिल्म ‘धुरंधर’ में अपना जलवा दिखा चुके हैं और खूब तारीफें बटोर चुके हैं.
यह भी पढ़ें- Toxic ने एडवांस बुकिंग में किया धमाका, धुरंधर 2, एनिमल और जवान को पछाड़ा
संबंधित खबरें
'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
30 mins agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
1 hr agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
2 hrs ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
3 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
18 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
19 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
20 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 day agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
1 day ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines