Akshaye Khanna Look Viral: पॉपुलर फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद से ही अक्षय खन्ना लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अक्षय की चर्चा हो रही है. इस बीच अब अक्षय का नया लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. अक्षय के इस लुक को देखने के बाद यूजर्स को भी हैरानी हो रही है.
अक्षय खन्ना का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि अक्षय खन्ना एक कैफे से बाहर निकल रहे हैं. साथ ही वो कालर वाली टी शर्ट और जींस पहने हुए हैं. इसके साथ उन्होंने सिर पर सफेद साफा बांधा है और टी शर्ट में चश्मा लगा हुआ है. साथ ही उनके चेहरे पर हल्की दाढ़ी नजर आ रही है.
अक्षय ने दिए पोज
जैसे ही अक्षय खन्ना पैप्स को देखा जो उन्होंने निर्माता रजत रवैल के साथ पोज भी दिए हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने अक्षय खन्ना की तारीफ की, तो कुछ लोगों ने हैरानी जताई. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ओह भाईसाहब. दूसरे यूजर ने कहा कि छोटा हर्ट अटैक आ गया. तीसरे यूजर ने कहा कि अक्षय को पैप्स बहुत कम क्लिक करते हैं.
यूजर्स ने किए कमेंट्स
इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि भाई ये अलग ही इंसान है यार. एक और यूजर ने लिखा कि हेयर ट्रांसप्लांट कराया है क्या. एक अन्य ने कहा कि ये ऑस्कर वाले ऐसे ही होते हैं. एक और ने कहा कि सबका विलेन एक ही. एक और ने कहा कि सबसे अलग. एक अन्य ने लिखा कि बॉलीवुड का रियल हीरो. एक और यूजर ने लिखा कि सो सिंपल रहमान भाई. इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने अक्षय के लुक को देखने के बाद किए हैं.
रहमान डकैत का किरदार
इसके अलावा अगर अक्षय खन्ना की बात करें तो अक्षय खन्ना ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का किरदार निभाया था. इसमें उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था. साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म की सक्सेस के बाद से लगातार अक्षय की चर्चा भी हो रही है और लोग उनके बारे में बातें करते नजर आ जाते हैं.
फिल्म ‘महाकाली’
बता दें कि अक्षय खन्ना जल्द ही फिल्म ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य के किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनका लुक काफी अलग है. हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी हुआ है. बताते चलें कि ये फिल्म 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 में किसने ली Akshaye Khanna की जगह, रिप्लेस करने वाले एक्टर ने क्या कहा?
संबंधित खबरें
'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
4 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
4 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
5 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines