Haiwaan Remake of Malayalam Film: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर उम्मीद के हिसाब से कलेक्शन नहीं किया है. ऐसे में फिल्म से वीकेंड पर अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म ‘हैवान’ एक मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है और इसने कितना कलेक्शन किया था?
मोहनलाल की फिल्म का है रीमेक
दरअसल, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ साल 2016 में आई मोहनलाल की मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘ओप्पम’ की हिंदी रीमेक है. इस फिल्म में मोहनलाल के अलावा समुथिरकानी और अनुश्री लीड रोल में थे. इस फिल्म के बजट और कलेक्शन की बात करें तो 6 से 7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 65 करोड़ का कलेक्शन किया था.
कई अवॉर्ड भी फिल्म को मिले
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था और शानदार कलेक्शन किया. इसी के साथ 157 मिनट की ये फिल्म उस समय की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम ऑफ ऑल टाइम फिल्म थी. इस फिल्म को कई भी अवॉर्ड मिले थे. इतना ही नहीं बल्कि साल 2019 में इसे कन्नड़ भाषा में भी बनाया गया था.
फिल्म ‘ओप्पम’ की कहानी
वहीं, अगर फिल्म ‘ओप्पम’ की कहानी की बात करें तो जयरामन (मोहनलाल) फिल्म में जन्म से नेत्रहीन है, लेकिन उसकी सुनने, सूंघने और छूने की शक्ति बहुत तेज होती है. वो कोच्चि के एक अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी करता है, जहां रिटायर्ड जज कृष्णमूर्ती रहते हैं और उसके बहुत करीबी हैं.
बदला लेने पर उतरा वासु
फिल्म में जज ने सालों पहले एक निर्दोष व्यक्ति वासुदेवन को सजा दी थी, जिससे वासु का पूरा परिवार आत्महत्या कर लेता है. इसी के चलते वासु बदला लेने की कसम खाता है और जज की हत्या कर देता है, जिसका शक जयरामन पर जाता है, लेकिन जयरामन अपनी बेगुनाही साबित करते हुए जज की बेटी नंदिनी को वासु से बचाते हुए नजर आता है.
फिल्म ‘हैवान’ का बजट
अब इसी फिल्म पर फिल्म ‘हैवान’ को भी बनाया गया है, जिसका बजट 100 से 115 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो ‘ओप्पम’ की कमाई का दोगुना है. फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं और सैफ अली खान ने फिल्म में मोहनलाल के नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाया है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या फिल्म ‘हैवान’ भी ‘ओप्पम’ की तरह कलेक्शन कर पाती है या नहीं.
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh ने 36वें दिन भी कर डाला कमाल, जल्द 200 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी फिल्म
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
7 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
9 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
10 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
12 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
14 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 days agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines