Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का आज 6 अप्रैल को ट्रेलर लॉन्च हुआ है. फिल्म ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार भी पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान उनके लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर अब अक्षय के लुक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर लॉन्च
दरअसल, फिल्म ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर लॉन्च में अक्षय कुमार फटे-चिथे कपड़े पहनकर पहुंचे थे. इस दौरान अक्षय के लुक को देखने के बाद हर किसी को हैरानी हुई. इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान अक्षय ने मजाक में कहा कि भूतों ने मेरा यह हाल किया है. हालांकि, ये सच में नहीं हुआ है, सब एक मजाक था.
सीढ़ियों से कूदे अक्षय
इतना ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि खिलाड़ी कुमार चल रहे हैं और लोग उनके साथ फोटो लेने के लिए आ रहे हैं. इस दौरान अक्षय कुमार अचानक सीढ़ियों से कूद जाते हैं और कार के पास आ जाते हैं. हालांकि, तब भी फैंस उन्हें घेर लेते हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो पर हर कोई अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहा है.
कब होगी रिलीज?
इसी के साथ अगर फिल्म ‘भूत बंगला’ की बात करें तो ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर लोगों को पसंद आया है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, डायरेक्टर प्रियदर्शन, प्रोड्यूसर एकता कपूर, एक्ट्रेस वामिका गब्बी भी नजर आई हैं.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ का कब्जा
गौरतलब है कि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ कब्जा किए हुए हैं. ऐसे में अगर फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजबूत रखती है, तो फिल्म ‘भूत बंगला’ के लिए ये एक चुनौती बन सकती है, लेकिन अभी फिल्म की रिलीज में थोड़ा टाइम है, तो देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कैसी ओपनिंग होती है.
यह भी पढ़ें- Salman Khan का फटा हुआ जूता, फिर भी लाखों में कीमत, VIDEO
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines